Dunki Vs Salaar Box Office: प्रभास को मात देने में नाकामयाब रहे शाहरुख खान, जानें टोटल कलेक्शन

Dunki Vs Salaar Box Office Collection: राजकुमार हिरानी की ओर से निर्देशित डंकी में शाहरुख खान, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल हैं. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, सालार में प्रभास, श्रुति हासन हैं. आइये जानते हैं दोनों मूवीज ने कितनी कमाई की है.

Dunki Vs Salaar Box Office Collection: ‘डंकी’ और ‘सलार‘ 2023 की सबसे मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक थीं. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया.

‘डंकी’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि ‘सलार’ में प्रभास मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. देखिए दूसरे रविवार को दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया.

वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘डंकी’ ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक 11वें दिन लगभग 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने 10वें दिन 9 करोड़ रुपये कमाए और अब 11 दिनों के भीतर इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 188.22 करोड़ रुपये हो गया है.

शुरुआती अनुमान के मुताबिक ‘सलार’ ने 10वें दिन करीब 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 344.67 करोड़ रुपये हो गया है.

प्रशांत नील ने बॉक्स ऑफिस पर ‘सलार’ के ‘डंकी’ से मुकाबला करने पर बात की थी. उन्होंने ईटाइम्स से कहा, “क्लैश ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप चाहते हों, चाहे वह किसी डेब्यू करने वाले एक्टर के साथ हो या भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार के साथ. लेकिन किसी के लिए भी अपनी डेट को किसी और की डेट पर ले जाना बहुत कठिन स्थिति है. हम भी ऐसा नहीं कर सकते थे.”

उन्होंने आगे कहा, “राजकुमारी हिरानी सर मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं. डंकी देखने पर मैं निश्चित रूप से बिक जाता हूं.”

प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन अभिनीत एक्शन-ड्रामा सालार को ‘केजीएफ’ फेम प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है. इसका निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया गया है.

जबकि शाहरुख की डंकी में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी हैं.

फिल्म को JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










