ePaper

झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- मौजूदा कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर

Updated at : 02 Sep 2023 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- मौजूदा कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर

अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की दशा बेहद खराब हो गयी है. जिसे बचाना जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मौजूदा राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टचार चरम पर है. इससे राज्य की छवि खराब हुई है. भाजपा एक बार फिर से राज्य का नेतृत्व कर हालात सुधारेगी. ये बातें उन्होंने डुमरी उप चुनाव के प्रचार में जाने से पूर्व विधायक आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की दशा बेहद खराब हो गयी है. जिसे बचाना जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है. इसके अलावा केंद्रीय जनजातीय मंत्री ने राज्य में सुखाड़ की स्थिति पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि सरकार को सुखाड़ की स्थिति को गंभीरता से लेने की जरूरत है और इस दिशा में वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए. क्योंकि राज्य के कई इलाकों में औसत से कम बारिश हुई है.

वन नेशन वन इलेक्शन के विषय पर अर्जुन मुंडा ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि अभी इस पर अभी चर्चा शुरू हुई है. 1967 तक यह व्यवस्था देश में लागू थी, लेकिन बाद में यह व्यवस्था धीरे धीरे समाप्त हो गयी. भारतीय जनता पार्टी इस दिशा में कदम बढ़ाने का फिर प्रयास शुरू किया है. क्योंकि हमारी हमेशा से ही प्रगति की पक्षधर रही है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola