सरायकेला-खरसावां में डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, हथियार समेत एक आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां में डबल मर्डर से से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
सरायकेला खरसावां, सचिन्द्र दास : सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत गिलूआ गांव में हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना में शामिल बुधरा मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार चमरू मुंडा (13) अपने दो छोटे भाइयों के साथ अपने घर में बैठकर मोबाइल देख रहा था. इसी दौरान बगल के घर में रहने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति गुरबा मुंडा (30) हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बगल के घर में खेल रहे बालकों पर प्रहार करने लगा. मृतक के दोनों छोटे भाई वहां से भागने में सफल हो गए. जिससे उनकी जान बच गई लेकिन चमरू मुंडा विक्षिप्त से नहीं बच सका और उसने चमरू की हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ कर बांध दिया और घटना की सूचना मृतक के पिता बुधरा मुंडा को दिया. जिसके बाद बुधरा मुंडा ने अपने बेटे के शव को देखकर बेकाबू हो गया और गुस्से में उसने उसी कुल्हाड़ी से विक्षिप्त पर हमला कर दिया. जिसमें विक्षिप्त की जान चली गई.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल
यह घटना 22 अगस्त मंगलवार शाम करीब चार बजे की है. शाम होने के कारण पुलिस को घटना की सूचना अगले दिन यानी 23 अगस्त बुधवार को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




