CoronavirusPandemic : ट्रंप का सुझाव, एक साल के लिये स्थगित कर दिये जायें ओलंपिक

CoronavirusPandemic : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टोक्यो 2020 ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित किया जा सकता है, जबकि आयोजक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाजवूद जोर दे रहे हैं कि इनका आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार किया जायेगा.
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो 2020 ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित किया जा सकता है, जबकि आयोजक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाजवूद जोर दे रहे हैं कि इनका आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार किया जायेगा.
ट्रंप ने ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा, उन्हें (टोक्यो ओलंपिक) एक साल के लिये इन्हें स्थगित कर देना चाहिए. उन्होंने कहा, यह शर्मसार करने वाला है. लेकिन खाली स्टेडियम में कराने से बेहतर यही होगा.
इस बीच कोरोना वायरस के कारण यूनान में पहली मौत के कारण स्वास्थ्य संबंधी कड़े दिशानिर्देशों के बीच गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 की मशाल प्राचीन ओलंपिया में प्रज्ज्वलित की गयी.
इस समारोह में दर्शक प्रतिबंधित थे. प्राचीन यूनान की शीर्ष धार्मिक प्रतिनिधि की पोशाक में सज्जित एक युवती ने सूर्य की किरणों का उपयोग करके मशाल प्रज्ज्वलित की. इसके साथ ही यूनान में एक सप्ताह तक चलने वाली मशाल रिले भी शुरू हो गयी. यह मशाल 19 मार्च को टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को सौंपी जाएगी.
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा, आज ओलंपिक मशाल की जापान तक की यात्रा की शुरुआत हो गयी. जब यह मशाल 56 साल बाद तोक्यो लौटेगी तो उम्मीद है कि पूरे देश को प्रकाशवान कर देगी.
कोरोना वायरस के कारण विश्व भर के खेल प्रभावित हुए हैं और आशंकाएं जतायी जा रही हैं कि ओलंपिक खेल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच हो पाएंगे या नहीं. आयोजकों ने कहा कि खेल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे और आईओसी ने कहा कि खेलों को स्थगित करने पर अभी चर्चा नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










