Don 3 में रणवीर सिंह के साथ ये पॉपुलर अभिनेत्री लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, डिटेल्स इनसाइड

Updated:
विज्ञापन
Don 3 में रणवीर सिंह के साथ ये पॉपुलर अभिनेत्री लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, डिटेल्स इनसाइड

डॉन 3 की शूटिंग 2024 के मध्य में शुरू होगी और 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बार फ्रेंचाइजी का हिस्सा शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं. वहीं फीमेल लीड के तौर पर कियारा आडवाणी नजर आएंगी.

विज्ञापन
undefined

डॉन फ्रेंचाइजी के फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर ने आखिरकार डॉन 3 का धमाकेदार टीजर आज जारी कर दिया. वीडियो में रणवीर सिंह का स्वैग वाला स्टाइल देखने को मिला.

undefined

हालांकि अब सवाल खड़ा होता है कि एक्टर के साथ कौन सी अभिनेत्री इस डॉन वर्स का हिस्सा बनेंगी. जहां डॉन 3 के टीजर पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी. हालांकि जिस अभिनेत्री ने सबका ध्यान खींचा. वह कियारा आडवाणी है.

undefined

पिंकविला की रिपोर्ट् की मानें तो कियारा आडवाणी को डॉन 3 में फीमेल लीड की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है. अभिनेत्री को एक्सेल एंटरटेनमेंट के कार्यालय में देखा गया था, और सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनकी मुलाकात डॉन 3 के लिए थी.

undefined

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि कियारा को डॉन 3 की कहानी पसंद आई. कियारा ने अपनी मौखिक मंजूरी दे दी है और वह रणवीर सिंह के साथ डॉन की इस रोमांचक दुनिया का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि कियारा संग अभिनेत्री ने हमेशा काम करने का सपना देखा है.

undefined

डॉन फ्रेंचाइजी को नया रूप दिया गया है और इसमें नए किरदार होंगे. इस बार रोमा नहीं होगी, लेकिन हां, कियारा का किरदार नेगिटिव पहलू से जुड़ा होने की एक उम्मीद है.

undefined

डॉन 3 में कियारा का शामिल होना अभिनेत्री के धीरे-धीरे बड़ी लीग में शिफ्ट होने का सबूत है. एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही है.

undefined

उन्होंने पहले ही रितिक रोशन की बहुप्रतीक्षित YRF एक्शन फिल्म वॉर 2 साइन कर ली है और डॉन 3 उनकी आगामी फिल्म में एक और आकर्षक फिल्म साबित होने वाली है. डॉन 3 की शूटिंग 2024 के मध्य में शुरू होगी और 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola