Don 3: 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ़ती है मुझे, पर पकड़ पाया है कौन, नये डॉन बनकर आ गये हैं रणवीर सिंह, VIDEO

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Don 3 Teaser: अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने आखिरकार नए डॉन का खुलासा कर दिया है. रणवीर सिंह ने नए डॉन के रूप में शाहरुख खान की जगह ले ली है, जो एक बार फिर '11 मुल्कों की पुलिस' के निशाने पर हैं. आप भी देखिये धमाकेदार टीजर...

विज्ञापन

Don 3 Video: 11 मुल्‍कों की पुलिस ढूंढ़ती है ज‍िसे, पर पकड़ पाया है कौन, देखों फिर से आ गया है डॉन. फरहान अख्तर ने फाइनली आज डॉन 3 का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है. पिछली दोनों डॉन्स में सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. हालांकि, इस बार, रणवीर सिंह को आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित ‘डॉन 3’ में नए ‘डॉन’ के रूप में ताज पहनाया गया है. रणवीर सिंह वीडियो में धमाकेदार लग रहे हैं.

रणवीर सिंह अब डॉन के रूप में!

‘डॉन’ सीरीज़ हमेशा दिलचस्प कहानियों, रोमांचक एक्शन और अविस्मरणीय क्षणों का पर्याय रही है. रणवीर सिंह अब इस प्रतिष्ठित भूमिका को निभाने के लिए शाहरुख खान की जगह ले ली है. टीज़र की शुरुआत रणवीर से होती है, जो एक ऊंची इमारत में कैमरे की ओर पीठ करके बैठे हैं. उन्होंने जैकेट, जींस और जूते पहने हुए हैं और कैमरे का सामना करने से पहले सिगरेट पी रहे हैं, जैसे ही डायलॉग्स खत्म होते है, वह कैमरे को देखने है और सिगरेट के धुंआ को उड़ाते है और खुद को डॉन के रूप में पेश करते है. फैंस एक्टर को देखकर क्रेजी हो रहे हैं. उनका मानना है कि ये सुपरहिट होगी.

डॉन 3 के डॉयलॉग्स हैं काफी मजेदार

टीज़र में, वॉयसओवर कहता है, “शेर जो सो रहा है वो जगेगा कब, पूछता है ये सब… उनसे कह दो कि जाग उठा हूं मैं.” इसके अलावा, हम सुनते हैं, “क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी फिर दिखाने को, मौत से खेलना जिंदगी है मेरी, जितना ही मेरा काम है. तुम तो हो जानते हो, जो मेरा नाम है. 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे पर” पकड़ पाया है मुझको कोन.” ‘डॉन 3’ में रणवीर फरहान अख्तर के साथ काम करते नजर आएंगे, जो इस नई फ्रेंचाइजी का भी निर्देशन कर रहे हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है.

फरहान अख्तर ने डॉन 3 की घोषणा को लेकर कही थी ये बात

फरहान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डॉन के एक नए युग की ओर इशारा करते हुए एक नोट साझा किया था. नोट में लिखा है, “यह 1978 था, जब देश ने पहली बार डॉन का गुस्सा देखा और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई. जबकि पहली फिल्म ने अपना आकर्षण बरकरार रखा है, एक्सेल एंटरटेनमेंट को फरहान अख्तर की डॉन की घर वापसी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. 2006 और 2011 में शाहरुख खान के साथ अपनी प्रतिष्ठित दो-फिल्म एक्शन फ्रेंचाइजी के माध्यम से मजबूती से स्थापित विरासत के साथ, निर्देशक डॉन 3 में एक बार फिर कहानी कहने की सीमाओं को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा, “अब डॉन की विरासत को आगे ले जाने का समय आ गया है और इस नई व्याख्या में हमारे साथ एक ऐसा अभिनेता जुड़ेगा जिसकी प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा की मैं लंबे समय से प्रशंसा करता रहा हूं. हमें उम्मीद है कि आप उन्हें वही प्यार दिखाएंगे जो आपने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के प्रति विनम्रतापूर्वक और उदारतापूर्वक दिखाया है. 2025 में डॉन का एक नया युग शुरू होगा.. इस स्थान पर नज़र रखें.”

डॉन के बारे में

डॉन’ में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में थे. यह फ़िल्म 2006 में रिलीज़ हुई और न्यूचैटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फ़िल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फ़िल्म का पुरस्कार जीता. बाद में, इसका सीक्वल 2011 में रिलीज़ किया गया और इसे हिट घोषित किया गया. डॉन 2 में अभिनेता ऋतिक रोशन एक विशेष भूमिका में नजर आए थे. फरहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1978 में आई डॉन की रीमेक थी, जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे. अब रणवीर सिंह धमाका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 ने तोड़ा शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड, पहले दिन पर मिलेगी बंपर ओपनिंग

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola