ePaper

दिशा पटानी ने अब अपने वर्कआउट वीडियो से किया हैरान, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Updated at : 14 Jan 2021 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
दिशा पटानी ने अब अपने वर्कआउट वीडियो से किया हैरान, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

disha patani workout video viral on internet actress looking bold in white striped dress fans stunned bud : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी बोल्‍ड तसवीरों से फैंस को दीवाना बना जाती हैं. दिशा अपनी ग्‍लैमरस तस्वीरों के साथ साथ अपने वर्कआउट वीडियोज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.

विज्ञापन

Disha Patani Workout Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी बोल्‍ड तसवीरों से फैंस को दीवाना बना जाती हैं. दिशा अपनी ग्‍लैमरस तस्वीरों के साथ साथ अपने वर्कआउट वीडियोज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. वो अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं. अब एक्ट्रेस का एक वर्कआउट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर साफ है कि उनकी खूबसूरत फिगर का राज क्‍या है.

वीडियो में दिशा पटानी बैक की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. वो बैक के लिए पुल डाउन एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. इस वीडियो को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस उनकी टोंड बॉडी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. टाइगर श्रॉफ ने भी उनके इस वीडियो को लाइक किया है. दिशा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ आपके वर्कआउट के साथ यह सॉन्‍ग मैच कर रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जबरदस्‍त वर्कआउट.’

https://www.instagram.com/p/CJ8fWtpgIZe/

इससे पहले दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर येलो बिकिनी में फोटो पोस्ट किया था. तसवीर की खास बात ये है कि एक्ट्रेस इसमें लहरों के बीच पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. हाथ में लकड़ी पकड़े हुए वो एक्वामैन का पोज़ दे रही हैं और इस तसवीर को शेयर करते हुए भी दिशा ने कैप्‍शन में लिखा,’ “एक्वामैन फीलिंग…”एक्ट्रेस की इस अदा पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है. वहीं, कई यूजर्स ने इस तसवीर पर हार्ट और फायर इमोजी बनाकर कमेंट किया.

https://www.instagram.com/p/CJvpZ4BAvJ5/
https://www.instagram.com/p/CJX5QDQAzHd/
https://www.instagram.com/p/B_zRasvAzfa/

फिल्मों की बात करें तो दिशा जल्द ही प्रभुदेवा निर्देशित ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में अपने ‘भारत’ के को-स्‍टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी. इसके अलावा दिशा ने अपनी किटी में मोहित सूरी की ‘एक विलेन 2’ में दिखाई देंगी.

Also Read: नीतू चंद्रा का दावा, माधवन की सिफारिश पर कंगना रनौत से किया गया था रिप्‍लेस

इसके अलावा दिशा ने हाल ही में अहमद खान की ‘ओम’ फिल्म भी साइन की है. इस फिल्म में दिशा आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोल में दिखाई दे सकती हैं.एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘केटीना’ में अगली बार दिखाई देंगी. फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola