कुणाल खेमू और विद्युत जमवाल के साथ हुआ भेद भाव, ट्वीट से छलका दर्द, कहा 'इज्जत और प्यार मांगा नहीं कमाया जाता है'
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2020 10:36 PM
बॉलीवुड में पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है. दर्शकों के निशाने पर करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट, आदित्य चोपड़ा, भूषण कुमार जैसे बड़े नाम हैं, जिनमें से कुछ कि फिल्मों को ब्वॉयकॉट करने को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है. अब इसी बीच अभिनेता कुणाल खेमू और विद्युत जमवाल ने उनके साथ हुए भेदभाव को ट्विटर के जरीए बताया है.
बॉलीवुड में पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है. दर्शकों के निशाने पर करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट, आदित्य चोपड़ा, भूषण कुमार जैसे बड़े नाम हैं, जिनमें से कुछ कि फिल्मों को ब्वॉयकॉट करने को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है. अब इसी बीच अभिनेता कुणाल खेमू और विद्युत जमवाल ने उनके साथ हुए भेदभाव को ट्विटर के जरीए बताया है.
असल में कल डिज्नी हॉट स्टार पर सात बड़ी फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा की गई थी. इनमें से सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा, अजय देवगन की भुज, अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब, अभिषेक बच्चन की दी बिग बुल, अलिया भट्ट अदित्य रॉय कपूर अभिनीत सड़क 2, किणाल खेमू स्टारर लूटकेस और विद्युत जमवाल की खुदा हाफिज शामिल हैं. इन फिल्मों को प्रदर्शित करने का एलान एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरीए किया गया जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट को शामिल किया गया था, जिनकी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, इस कार्यक्रम को होस्ट वरुण धवन ने किया था.
इस कार्यक्रम में लूटकेस के अभिनेता कुणाल खेमू और खुदा हाफिज में नजर आने वाले विद्युत जमवाल को शामिल नहीं किया गया, इसके बाद कुणाल खेमू ने ट्विट करके लिखा, ‘इज्जत और प्यार मांगा नहीं कमाया जाता है. कोई ना दे तो उससे हम छोटे नहीं हो जाते हैं. बस खेलने के लिए मैदान बराबर दे दो, छलांग हम भी ऊंची लगा सकते हैं.’ कुणाल के इस ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि उनके मन में इस बात को लेकर गुस्सा है कि उन्हें हॉट स्टार के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया.
Izzat aur pyaar maanga nahi kamaya jaata hai. Koi na de toh usse hum chhote nahi hote. Bas maidaan khelne ke liye barabar de do chhalaang hum bhi oonchi laga sakte hai 🙏
— kunal kemmu (@kunalkemmu) June 29, 2020
इसके अलावा अभिनेता विद्युत जमवाल ने भी ट्विटर के माध्यम से लिखा, ‘पक्के तौर पर ये एक बड़ा एलान है. सात फिल्में रिलीज की कतार में हैं लेकिन केवल पांच फिल्मों को ही प्रतिनिधित्व करने लायक माना गया, दो फिल्मों क न इसका न्योता मिला और न सूचना. रास्ता अभी बहुत लंबा है. चक्र चलता रहता है.’
A BIG announcement for sure!!
7 films scheduled for release but only 5 are deemed worthy of representation. 2 films, receive no invitation or intimation. It’s a long road ahead. THE CYCLE CONTINUES https://t.co/rWfHBy2d77— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) June 29, 2020
कोरोना की वजह से निर्माता निर्देशक अब फिल्मों की डिजिटल रिलीज का सहारा ले रहे हैं. आनेवाले सप्ताह में एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्में डिजिटल में दस्तक देने वाली हैं. इसी के तहत कल एक बड़ी घोषणा हुई. डिज्नी प्लस हॉटस्टार आने वाले कुछ महीनों तक सिनेमाघर का काम करने वाला है.
बॉलीवुड की होम डेलिवरी (Bollywood Ki Home Delivery) के तहत कल शाम 4.30 बजे लाइव इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें ऐलान हुआ है कि डिज़नी+ हॉटस्टार पर एक नहीं दो नहीं बल्कि 7 बड़ी फिल्में आने वाले महीनों में रिलीज़ की जाएंगी. इस 7 फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, आलिया भट्ट की ‘सड़क 2’, अजय देवगन की ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, अभिषेक बच्चन की ‘द बिग बुल’, कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म ‘लूटकेस’, विद्युत जामवाल की ‘खुदा हाफिज’ और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’ शामिल हैं. सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म पहली फ़िल्म होगी जो डिजिटल प्लैटफॉर्म पर दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










