भोजपुरी स्टार निरहुआ इस म्यूजिक एल्बम से हो गये थे हिट, लाइमलाइट से दूर रहती हैं पत्नी,ऐसी है पर्सनल लाइफ

Updated at : 04 Jun 2022 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी स्टार निरहुआ इस म्यूजिक एल्बम से हो गये थे हिट, लाइमलाइट से दूर रहती हैं पत्नी,ऐसी है पर्सनल लाइफ

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) इंडस्‍ट्री के चर्चित सितारों में से एक हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Superstar Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) इस बार चर्चा में है. एक्टर को बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ सीट पर उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्‍त फैन फ्लोविंग है. सुपरस्टार अक्सर अपनी फिल्मों और गंभीर मुद्दों से जुड़ी बातें अक्सर सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं. ‘निरहुआ’ को ‘जुबली स्टार’ के नाम से भी फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है.

म्यूजिक एल्बम से हासिल की लोकप्रियता

उन्होंने म्यूजिक एल्बम निरहुआ सटल रहे (2003) में एक सिंगर के रूप में अपनी शुरुआत की थी जो सुपरहिट हो गया और उन्हें शुरुआती पहचान और उनका स्क्रीन नाम “निरहुआ” दिया. उन्होंने भोजपुरी ड्रामा हमका ऐसा वैसा ना समझा (2006) में अपनी फिल्म की शुरुआत की, और चलत मुशफिर मोह लियो रे (2006), निरहुआ रिक्शा वाला (2008) और प्रतिज्ञा (2008) में अपनी भूमिकाओं के साथ और अधिक लोकप्रियता हासिल की थी. इस अवधि के दौरान उनके अन्य कार्यों में परिवार (2008), रंगीला बाबू (2009), निरहुआ नंबर 1 (2009), सात सहेलियां (2010) शामिल हैं.

‘निरहुआ रिक्शावाला’ ने मचाया धमाल

बता दें कि 2008 में बतौर मुख्य किरदार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की पहली फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इसके बाद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी. जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी के तीन सीक्वल शामिल हैं. साथ ही पटना से पाकिस्तान, बम-बम बोल रहा है, काशी, बॉर्डर, परिवार (2008), निरहुआ नंबर 1 (2009), सात सहेलियां (2010), निरहुआ चलल ससुराल (2011) जैसी हिट फिल्में दी. वो बिग बॉस 12 में भी दिखे थे.

साल 2000 में निरहुआ की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निरहुआ की शादी साल 2000 में मंशा से हुई थी. निरहुआ के दो बेटे आदित्य और अमित भी हैं. उनके बच्चे मां के साथ मुंबई में ही रहते हैं. निरहुआ की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों को पता है. उनकी पत्नी मंशा सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी पार्टियों से दूर रहती हैं. उनके बारे में भी लोगों को कुछ खास नहीं पता है. निरहुआ भी उनके बारे में बातें करते नहीं दिखते हैं. दूसरी तरफ फैंस निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्ते को लेकर तमाम तरह के कयास लगाते रहते हैं.

Also Read: सुहाना खान की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस, स्टारकिड ने The Archies के को-स्टार्स संग दिये जमकर पोज
आम्रपाली दुबे संग अफेयर की अफवाह

सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ की जिंदगी की शुरुआत मुश्किलों भरी रही. आज उनके पास दौलत-शोहरत सबकुछ है. निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का नाम अक्सर जुड़ता है. दोनों की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात भी कही जाती है. दोनों के अफेयर और लिव-इन में होने की खबरें उड़ती रहती हैं. इन वायरल खबरों की सच्चाई क्या है? इस पर दोनों ने सीधे कुछ नहीं कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola