पैरों में घुंघरू, सर पर मांगटीका पहने नजर आए Nirahua, फैंस ने जमकर लिए मजे, कहा- आम्रपाली का भूत...

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव का एक एख फोटो इन-दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फोटो में एक्टर ट्रांसजेंडर में नजर आ रहे हैं. जिसे देखकर फैंस की हंसी छूट रही है.
भोजपुरी के जाने-माने गायक और कलाकार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav Nirahua) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी भोजपुरी फिल्म हो या फिर कोई गाना मिनटों में ट्रेंड करने लगता है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. उनकी और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है.
अब निरहुआ का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह तसवीर विरहुआ ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें फोटो में उनका ट्रांसजेंडर लुक देखने को मिल रहा है. यह फोटो काफी फनी भी है, जिसे देखकर फैंस की हंसी छूट रही है. एक्टर ने फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘नया साल नया चैलेंज, नाच बैजूनाथ.’
https://www.instagram.com/p/CYT1VhVhcoe/
तसवीर में निरहुआ ने पीले-लाल कलर की साड़ी पहन रखी है. जिसके साथ पर्पल कलर का ब्लाउज पहना हुआ है. माथे पर उन्होंने मांग टीका पहना है. वहीं गले में ज्वेलरी को कैरी किया है. इस लुक के साथ उन्होंने पैरों में घूंघरू भी पहन रखा है. इतना ही नहीं इन सबके बावजूद वो गानों में हेडफोन लगाए बैठकर मजे से पोज दे रहे हैं. हालांकि लुक में फिट बैठने के लिए आंखों पर चश्मा और ढ़ाढ़ी लगा रखी है.
फोटो पर कमेट करते हुए उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव ने लिखा, ”घूँघट में घोटाला 2” .एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) उन्हें छेड़ते हुए दिखी हैं. उन्होंने लिखा, ‘आय चिकनी.’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ”पैसे के लिए लोग क्या से क्या कर बैठते हैं. ”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सुपर से एकदम उपर पूरी तरह आम्रपाली दुबे की तरह लग रहे हो…ये है हमारा नेता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखाती हो तुम जान हमारी हो…होठों पर थेडडी लाली लगा लेते”
वर्कफ्रंट की बात करें तो निरहुआ ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. एक्टर जल्द ही ‘आई मिलन की रात’, ‘दुल्हा हिंदुस्तानी’, ‘आए हम बराती बरात लेके’ और ‘गोबरधन’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




