Live Updates

WB Dhupguri By-Poll : भाजपा ने धूपगुड़ी के एएसपी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

Dhupguri Assembly By Elections 2023 News Updates : जलपाईगुड़ी जिला स्थित धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जायेंगे. धूपगुड़ी विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 2,68,899 हैं. चुनाव के दौरान केंद्रीय पुलिस बल की कुल 30 कंपनियां तैनात रहेंगी. मतदान केंद्र के बाहर धारा 144 लागू रहेगी. सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी. धूपगुड़ी उपचुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में…

विज्ञापन

दोपहर 3 बजे तक 63.45 फीसदी मतदान

धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 63.45 फीसदी मतदान हुआ है.

धुपगुड़ी मे केंद्रीय बलों के पहरे में मतदान जारी

धुपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव के 9 घंटे बीत गए है और मतदान काफी शांतिपूर्ण ढ़ग से चल रहा है. धूपगुड़ी में शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा. धुपगुड़ी में कुल बूथ 260 हैं. उत्तर बंगाल की इस विधानसभा में केंद्रीय बलों के पहरे में मतदान जारी है.

दोपहर 1 बजे तक धूपगुड़ी में 51.12 फीसदी मतदान

दोपहर 1 बजे तक धूपगुड़ी में 51.12 फीसदी मतदान वोट डाले जा चुके हैं.

भाजपा ने धूपगुड़ी के एएसपी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

धूपगुड़ी में भाजपा उम्मीदवार को धमकी देने का आरोप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पर लगा है. जिसके बाद से भाजपा ने चुनाव आयोग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि राज्य पुलिस का सिपाही बूथ के दरवाजे पर खड़ा होकर मतदाता पर्ची क्यों देख रहा था ? पुलिस कॉन्स्टेबल की इस भूमिका पर बीजेपी उम्मीदवार तापसी रॉय ने कड़ी आपत्ति जताई है. आयोग के दिशा- निर्देश के अनुसार राज्य पुलिस केवल भीड़ को नियंत्रित करेगी. भाजपा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर मांग की है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को तत्काल ड्यूटी से हटाकर जिले से बाहर भेजा जाना चाहिए.

धूपगुड़ी में शांतिपूर्ण मतदान जारी

धूपगुड़ी में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. उत्तर बंगाल की इस विधानसभा में केंद्रीय बलों के पहरे में मतदान होगा. पहाड़ी के पास स्थित इस केंद्र में अब लड़ाई त्रिकोणीय है. मैदान में तृणमूल, बीजेपी और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन है.

धूपगुड़ी उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34.26 फीसदी वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक धूपगुड़ी उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34.26 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं. कुल मिलाकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है. धुपगुड़ी के लोग शांति से मतदान करने जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola