Live Updates

Dhanteras Shubh Muhurat Live: आज पूरे दिन है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूरी डिटेल यहां पढ़ें

Updated:
विज्ञापन

Dhanteras 2022 Shubh Muhurat: धनतेरस के साथ ही दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. मान्यता है इस दिन विधि विधान से की गई पूजा अर्चना से घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. जानिए धनतेरस की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, आरती, महत्व जानें.

विज्ञापन

Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या खरीदें

श्रीगणेश और लक्ष्मी की चांदी या मिट्टी की मूर्तियां. मूर्ति की जगह चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं जिस पर गणेश-लक्ष्मी चित्रित हों. इन पर केसर का तिलक करके पूजन करें और लाल या पीले कपड़े पर रख दें. दीपावली पूजन में भी इन सिक्कों या मूर्तियों का पूजन करें और फिर इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें.

Dhanteras 2022: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. हर साल की तरह इस साल भी लोग धनतेरस को खास बनाने के लिए सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस खास मुहूर्त को जान लें. 23 अक्टूबर यानी रविवार को आने वाले धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक बन रहा है. कुल समय 21 मिनट का है. इस शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना शुभ रहेगा. इसके साथ ही प्रदोष काल का समय रविवार को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक चलेगा.

धनतेरस पर क्या खरीदें

श्रीगणेश और लक्ष्मी की चांदी या मिट्टी की मूर्तियां. मूर्ति की जगह चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं जिस पर गणेश-लक्ष्मी चित्रित हों. इन पर केसर का तिलक करके पूजन करें और लाल या पीले कपड़े पर रख दें. दीपावली पूजन में भी इन सिक्कों या मूर्तियों का पूजन करें और फिर इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें.

Dhanteras 2022: कुबेरजी का 35 अक्षरों वाले मंत्रों का जप

धनतेस पर कुबेर महाराज के इस 35 अक्षरों वाले मंत्रों का जप करें. इससे धन्य धान की कभी कोई कमी नहीं होगी.

ओम् यक्षाय कुबेराय वैश्रवणायधनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धि मे देहि दापय स्वाहा..

Dhanteras 2022 Mantra: सुख-प्राप्त करने का मंत्र

जीवन में भोग-विलासिता की चीजों का सुख प्राप्त करने के लिए धनतेरस के दिन ‘ॐ वैश्रवणाय स्वाहा:’ मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए.

Dhanteras 2022: आरोग्य प्राप्ति के लिए मंत्र

भगवान धन्वंतरी के 10 शब्दों के इस मंत्र के जप से आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी. ओम् नमो भगवत महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola