धनबाद: पिंटू सिंह से लेकर गोडविन खान तक को दूसरे जेल में किया जायेगा शिफ्ट, कोर्ट के आदेश के बाद होगा ट्रांसफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2023 11:12 PM

विज्ञापन

धनबाद जेल में रविवार को गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेल में विधि व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से जेल प्रशासन द्वारा 23 बंदियों को राज्य के दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है.

विज्ञापन

धनबाद जेल में रविवार को गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेल में विधि व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से जेल प्रशासन द्वारा 23 बंदियों को राज्य के दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है. इसमें पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में जेल में बंद पिंटू सिंह से लेकर फरार अपराधी प्रिंस खान के दोनों भाई गोडविन व बंटी खान तक शामिल हैं. धनबाद जेल में बंद 23 बंदियों की लिस्टिंग हुई है जो राज्य के विभिन्न जेलों में भेजे जायेंगे. जेल प्रशासन ने सभी के नाम तय किये हैं. अब उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट करने के पहले कोर्ट में अर्जी दी जायेगी. कोर्ट से अनुमति मिलने पर सभी को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जायेगा.

पिंटू सिंह जमशेदपुर तो गोडविन लोहरदग्गा

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद पिंटू सिंह को जमशेदपुर, वैभव यादव को दुमका, कुंदन कुमार को पलामू, आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम को होटवार रांची, दिनेश गौड़ को चाईबासा, अमर रवानी को हजारीबाग, बिनोद सिंह को गोड्डा, कुर्बान अली को गुमला, पंकज सिंह को जामताड़ा, सागर सिंह उर्फ शिबू को कोडरमा, भोलू यादव को लातेहार, गोडविन खान को लोहरदग्गा, बंटी खान को पाकुड़, डब्लू मिश्रा को साहेबगंज, साहिल रजा को सरायकेला, अभिमन्यू सिंह को सिमडेगा,अफरिदी सिद्दीकी को जमशेदपुर, अरुण कुमार को खुंटी, रोहित उर्फ चंदन को राजमहल, जयमंगल हाजरा को रामगढ़, राहुल सिंह राजपुर को मधुपुर, औरंगजेब को तेनुघाट व विकास सिंह को गढ़वा जेल शिफ्ट किया जायेगा.

Also Read: धनबाद : जेल अस्पताल में एक नंबर बेड पर रहता था अमन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola