धनबाद जज उत्तम आनंद मौत मामला : लखन व राहुल की एक सप्ताह बढ़ी रिमांड, CBI को अब कई जानकारी मिलने की उम्मीद

Updated at : 05 Oct 2021 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद जज उत्तम आनंद मौत मामला : लखन व राहुल की एक सप्ताह बढ़ी रिमांड, CBI को अब कई जानकारी मिलने की उम्मीद

धनबाद जज उत्तम आनंद मौत मामले में कोर्ट ने आरोपी लखन व राहुल की रिमांड अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है. इससे CBI की टीम को दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

Dhanbad Judge Murder Case (धनबाद) : धनबाद के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मौत मामले में कोर्ट ने गिरफ्तार दो आरोपी लखन वर्मा व राहुल वर्मा की रिमांड अवधि एक सप्ताह तक बढ़ा दी है. अब CBI की टीम ने इन दोनों आरोपियों से 11 अक्टूबर, 2021 तक पूछताछ कर अहम जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेगी.

सोमवार को धनबाद जज हत्या मामले में जेल में बंद डिगवाडीह- 12 नंबर निवासी ऑटो ड्राइवर लखन वर्मा व उसके सहयोगी राहुल वर्मा को CBI के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया. साथ ही दोनों की मेडिकल जांच रिपोर्ट भी कोर्ट को सौंपी गयी.

CBI ने दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि का विस्तार 8 दिन करने के लिए आवेदन दायर किया गया था. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पूछताछ करने के लिए 7 दिनों की CBI रिमांड अवधि के विस्तार करने की अनुमति दी है. अब CBI दोनों से 11 अक्टूबर, 2021 तक पूछताछ करेगी.

Also Read: Jharkhand News: झरिया के केंदुआ मुख्य मार्ग पर बना तीन फीट का गोफ, गैस का हो रहा रिसाव, लोगों में दहशत

CBI ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद बहुत सारा तथ्य प्राप्त हुआ है, लेकिन बार-बार अपनी बात को बदल रहे हैं, जो सबसे अधिक संदेह उत्पन्न कर रहा है. साथ ही कहा कि आरोपियों का व्यवहार पेशेवर अपराधियों की तरह है.

इस कारण इनलोगों से पूछताछ के लिए और समय चाहिए, ताकि ऑटो का नंबर प्लेट बरामद किया जा सके. जहां आरोपियों ने ऑटो का नंबर प्लेट को तोड़ कर फेंका है. बता दें कि कोर्ट ने 28 सितंबर, 2021 को इस मामले में दोनों आरोपियों को 6 दिनों की CBI रिमांड पर दी थी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola