ePaper

Video : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पानागढ़ में जयश्री राम के उद्घोष के साथ भक्तों ने निकाली बाइक रैली

Updated at : 22 Jan 2024 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
Video : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पानागढ़ में जयश्री राम के उद्घोष के साथ भक्तों ने निकाली बाइक रैली

जय श्री राम के उद्घोष के साथ बाइक रैली की रौनक देखने योग्य थी. सुबह से ही समूचे पानागढ़ बाजार में उत्साह देखा गया. मौके पर सभी राजनीतिक दल के लोग भी शामिल हुए. रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा सारा दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए.

विज्ञापन

पानागढ़ , मुकेश तिवारी : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां समूचे देश भर में उल्लास और उत्साह का माहौल है, इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाजार में भी उत्तर प्रदेश, बिहार , झारखंड तथा राजस्थान, पंजाब के रहने वाले लोगों में घोर उत्साह देखा गया . पानागढ़ बाजार रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा सोमवार सुबह राम भक्त युवाओं को लेकर बाइक रैली का आयोजन किया गया. जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम भक्तों ने समूचे पानागढ़ बाजार का बाइक रैली के मार्फत परिक्रमा किया. इस दौरान जगह-जगह बाइक रैली में चल रहे राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था पानागढ़ के राम भक्त द्वारा किया गया था. जय श्री राम के उद्घोष के साथ बाइक रैली की रौनक देखने योग्य थी. सुबह से ही समूचे पानागढ़ बाजार में उत्साह देखा गया. मौके पर सभी राजनीतिक दल के लोग भी शामिल हुए.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola