ePaper

दीपिका पादुकोण के फैन ने किया अद्भुत आर्टवर्क, रणवीर ने पूछा निखरी त्वचा का राज . . .

Updated at : 11 Dec 2020 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण के फैन ने किया अद्भुत आर्टवर्क, रणवीर ने पूछा निखरी त्वचा का राज . . .

Deepika Padukone latest Phototsohoot, Deepika Padukone instagram, Deepika Padukone Fan Artwork : एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की खूबसूरती के साथ साथ अदाकारी का भी कोई जवाब नहीं है. आपको बता दें, एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग काफी है. सोशल मीडिया पर दीपिका का तस्वीरें तो अकसर वायरल होती ही हैं, इस बार दीपिका ने अपने फैन द्वारा बनाई गई एक आर्टवर्क को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों के सामने पेश किया है. फैन ने दीपिका की लाजवाब तस्वीर बनाई है, साथ ही डिटेलिंग पर भी ध्यान दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की खूबसूरती के साथ साथ अदाकारी का भी कोई जवाब नहीं है. आपको बता दें, एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग काफी है. सोशल मीडिया पर दीपिका का तस्वीरें तो अकसर वायरल होती ही हैं, इस बार दीपिका ने अपने फैन द्वारा बनाई गई एक आर्टवर्क को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों के सामने पेश किया है. फैन ने दीपिका की लाजवाब तस्वीर बनाई है, साथ ही डिटेलिंग पर भी ध्यान दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है जो कला का एक सुंदर नमूना नजर आ रहा है. इस तस्वीर को एस के शाहिद अख्तर ने बनाया है. दीपिका ने इस खूबसूरत तस्वीर गुलाबी रंग का खूबसूरत गाउन पहना है. इस तस्वीर पर मशहूर अभिनेता और दीपिका के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी कमेंट किया है, उन्होंने लिखा, “उफ्फ ये निखरी त्वचा का राज़ बता दो”

undefined

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं दीपिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिलहाल सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक तस्वीर शेयर कि थी, जिसमें लिखा था ओनली लव, लोगों ने ये अंदाजा लगाया शुरु कर दिया था कि शायद ये दीपिका की आने वाली फिल्म का टाइटल हो. इसके अलावा अभिनेत्री शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी दिखाई देंगी. शाहरुख खान और दीपिका के अलावा, फिल्म में जॉन इब्राहिम भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। इससे पहले, फिल्म में दीपिका की भूमिका के बारे में बात करते हुए, एक करीबी सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया, “यह एजेंटों की दुनिया की कहानी है और दीपिका को इस फिल्म में बहुत कुछ करने को मिलेगा. हालांकि यह फिल्म शाहरुख पर केंद्रित है, पर इस फिल्म में दीपिका का किरदार भी मजेदार होने वाला है. ”

पति रणवीर के साथ 83 में दिखाई देंगी दीपिका

दीपिका पादुकोण जल्द अपने पति रणवीर सिंह के साथ 83 में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए शादी के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर सिंह किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola