ePaper

अलीगढ़ः बेटे का धर्म निभा कर बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा देकर दी मुखाग्नि, रो पड़े लोग

Updated at : 22 May 2023 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ः बेटे का धर्म निभा कर बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा देकर दी मुखाग्नि, रो पड़े लोग

अलीगढ़ में बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि दी. पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. घर का एक एक सामान बेच कर पिता को बचाने की कोशिश की. लेकिन 52 साल के पिता राजकुमार की सोमवार की दिल्ली में इलाज की दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

यूपीः अलीगढ़ में बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि दी. पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. घर का एक एक सामान बेच कर पिता को बचाने की कोशिश की. लेकिन 52 साल के पिता राजकुमार की सोमवार की दिल्ली में इलाज की दौरान मौत हो गई. मृतक का परिवार थाना गांधी पार्क के दुबे की सराय में रहता है. मृतक की तीन बेटियां हैं. 13 साल की बेटी चित्रा ने अपने पिता का दाह संस्कार किया.

राजकुमार खराद मशीन पर मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था. राजकुमार पिछले 6 महीने कैंसर से ग्रस्त हो गए. उसके बाद उपचार कराया. दिल्ली के अस्पताल भी ले गए. इलाज के लिए खराद मशीन और घर का कीमती सामान भी बेच दिया. लेकिन राजकुमार की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई. राजकुमार की तीन बेटियां रति, गौरी और चित्रा है. बड़ी बेटी रति की शादी कर दी थी. 16 साल की गौरी और 13 साल की चित्रा के सिर से पिता का साया उठ गया. मां रचना बीमार है.

बेटी रति ने बताया कि पिता को कैंसर की बीमारी थी. इलाज कराया लेकिन ठीक नहीं हो पाए. रति ने बताया कि बहुत ज्यादा पैसे नहीं थे. इसलिए अच्छे से इलाज नहीं करा सके. पिता की मौत के बाद छोटी बहन ने मुखाग्नि थी. रति ने बताया कि मेरा कोई भाई नहीं है. तीन बहने हैं. पापा के काम से ही घर का गुजर-बसर होता था. लेकिन अब पिता की मौत के बाद कैसे, क्या होगा.

Also Read: अलीगढ़ में शादी से पहले दुल्हन की विधवा मां से मांगा एक लाख रुपये, दहेज नहीं मिलने पर दुल्हा पक्ष हुआ फरार

वहीं पिता राजकुमार की मौत के बाद तीन बेटियों ने कंधा देकर शमशान तक बॉडी को पहुंचाया. चित्रा ने बेटे होने का पूरा फर्ज निभाया. सराय दुबे के रहने वाले पड़ोसी सुनील कुमार ने बताया कि राजकुमार मेरे पड़ोसी थे. इनकी तीन बेटियां हैं. कोई पुत्र नहीं है. पिछले 6 महीने से राजकुमार कैंसर से पीड़ित थे. छोटी सी खराद मरीज पर मजदूरी का काम कर परिवार चलाते थे. वहीं, 6 महीने में इलाज के दौरान इनकी मशीन और घर का सामान तक बिक गया. उन्होंने बताया कि इनकी तीन बेटियों को आर्थिक आवश्यकता के साथ सामाजिक सुरक्षा की जरूरत है. पत्नी बीमार रहती है. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इनकी कुछ मदद कर दे तो अच्छा रहेगा.

रिपोर्टः आलोक अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola