CWG 2022 Medal Tally: पदक तालिका में भारत को एक स्थान का नुकसान, 5 गोल्ड सहित आये कुल 18 मेडल

Updated at : 04 Aug 2022 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022 Medal Tally: पदक तालिका में भारत को एक स्थान का नुकसान, 5 गोल्ड सहित आये कुल 18 मेडल

Birmingham: India's Tulika Maan and New Zealand’s Sydnee Andrews in action during the semi-finals match in the women's 78 kg category Judo event at the Commonwealth Games 2022 (CWG), in Birmingham, UK, Wednesday, Aug. 3, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_03_2022_000259B)

पदक तालिका में स्कॉटलैंड ने भारत और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है. स्कॉटलैंड की टीम ने अबतक 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में 5वें स्थान पर कब्जा कर लिया है.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. छठे दिन भारत ने कुल 5 पदक हासिल किये. जिसमें वेटलिफ्टिंग में दो कांस्य पदक, जूडो में सिल्वर पदक, स्क्वाश में एक और एथलेटिक्स में एक-एक कांस्य पदक आया.

भारत के खाते में कुल 18 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खाते में अबतक कुल 18 पदक आ चुके हैं. जिसमें 5 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल और 7 कांस्य पदक शामिल है.

Also Read: Commonwealth Games: छठे दिन इन खिलाड़ियों ने जीता मेडल, भारत की झोली में कुल 18 पदक

पदक तालिका में भारत को एक स्थान का नुकसान

पदक तालिका में भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ है. 18 पदकों के साथ भारत फिलहाल 7वें स्थान पर पहुंच गया है. इससे पहले भारत छठे स्थान पर था.

स्कॉटलैंड ने भारत और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा

पदक तालिका में स्कॉटलैंड ने भारत और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है. स्कॉटलैंड की टीम ने अबतक 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में 5वें स्थान पर कब्जा कर लिया है. इससे पहले पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम थी. दक्षिण अफ्रीका फिलहाल 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 कांस्य पदक की मदद से कुल 20 पदक जीतकर 6ठे स्थान पर पहुंच गया है.

टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

पदक तालिका के टॉप पर अब भी ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अबतक कुल 123 मेडल जीत लिये हैं. जिसमें 46 गोल्ड, 38 सिल्वर और 39 कांस्य पदक शामिल हैं.

इंग्लैंड दूसरे, कनाडा तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर

पदक तालिका में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इंग्लैंड ने 38 गोल्ड, 37 सिल्वर और 28 कांस्य पदक की मदद से कुल 103 पदक जीते हैं. जबकि कुल 57 पदकों की मदद से कनाडा तीसरे स्थान पर बना हुआ है. कनाडा ने 16 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 कांस्य पदक जीता है. न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. न्यूजीलैंड ने 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 10 कांस्य पदक जीते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola