झारखंड: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट, बंदूक जब्त

Updated at : 21 Nov 2023 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट, बंदूक जब्त

एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि छठ महापर्व की रात पिता ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि संजय सिंह ने ही अपनी नाबालिग बेटी (15 वर्ष) की बंदूक से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी है.

विज्ञापन

रंका(गढ़वा): गढ़वा जिले के रंका थाना के नगारी गांव में महापर्व छठ की रात नाबालिग बेटी की उसके पिता ने ही गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इससे उसके पिता नाराज थे. लड़के से मिलने के दौरान ही गुस्से में पिता ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद पिता ने नाबालिग के शव को घर में लाकर रख दिया. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बंदूक को भी जब्त कर लिया है.

प्रेम प्रसंग से नाराज था नााबालिग का पिता

एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि छठ महापर्व की रात पिता ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि संजय सिंह ने ही अपनी नाबालिग बेटी (15 वर्ष) की बंदूक से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी है. एसडीपीओ ने कहा कि बगल के ही एक गांव के एक लड़के से नाबालिग प्रेम करती थी. छठ महापर्व की रात करीब आठ बजे वह लड़का नाबालिग से मिलने आया था. लड़की घर से कुछ ही दूरी पर उससे मिलने गयी थी. पिता ने बेटी को घर में नहीं पाया, तो गुस्से में बंदूक उठाकर बेटी को खोजने निकल पड़ा. घर के पीछे कुछ ही दूरी पर जाने पर एक लड़का और उसकी बेटी दिखाई पड़े. लड़की के पिता को देखते ही लड़का वहां से भाग निकला. इधर, गुस्से में आकर पिता ने पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी.

Also Read: PHOTOS: पलामू में महापर्व छठ की अद्भुत छटा, कोयल नदी तट पर गंगा आरती व भजन के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

हत्या के बाद घर में रखा नाबालिग बेटी का शव

हत्या करने के बाद पिता ने नाबालिग के शव को घर में लाकर रख दिया. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बंदूक को भी जब्त कर लिया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत जवान शामिल थे.

Also Read: PHOTOS: छठ की अनुपम छटा, मजदूर व वेटर के परिजनों के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola