ePaper

PHOTOS: छठ की अनुपम छटा, मजदूर व वेटर के परिजनों के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में सूर्य को दिया अर्घ्य

Updated at : 19 Nov 2023 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: छठ की अनुपम छटा, मजदूर व वेटर के परिजनों के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में सूर्य को दिया अर्घ्य

रांची: लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. मौके पर बड़ी संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर परिजनों के साथ आम श्रद्धालु के रूप में पहुंचे. मजदूरी करने वाले मनोज शाह और वेटर का काम करने वाले मनोज कुमार के परिजनों के संग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. भगवान भास्कर को नमन किया और व्रतियों से आशीर्वाद लिया.

undefined

रांची में छठ घाट सजे थे. छठी मइया के गीत गूंज रहे थे. इसी बीच निर्धारित समय पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ घाट पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और आशीर्वाद लिया.

undefined

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि त्योहार ही हैं, जो लोगों के उत्साह और आस्था को एक दूसरे से जोड़कर रखते हैं. विभिन्न तालाबों में लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे हैं. इसकी तैयारी बहुत पहले से शुरू हो गई थी. मुझे लगता है जो मंजर छठ में चार दिनों तक रहता है, वह 12 महीने रहे.

undefined

छठ घाट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की. मीडिया से बातचीत करते हुए वह कहते हैं कि हम उम्मीद करेंगे कि टीम जीते. यह भारत का पहला प्रदर्शन नहीं है. इससे पहले भी भारत कई बार अपना परचम लहरा चुका है. ऐसे में छठ पर्व ने इस अवसर को और भी खास बना दिया है. हम यही चाहते हैं कि आज भारत वर्ल्ड कप विजेता बने.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठी मइया से झारखंड की उन्नति और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की. सीएम ने कहा कि छठ महापर्व असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है.

undefined

धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और दोनों पुत्रों के साथ हटनिया तालाब छठ घाट पर सीएम हेमंत सोरेन आम श्रद्धालु के रूप में पहुंचे. उन्होंने यहां न्यू पुलिस लाइन निवासी दैनिक मजदूर मनोज शाह की धर्मपत्नी और व्रती अलका देवी एवं रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले मनोज कुमार की धर्मपत्नी अनीता देवी (व्रती) के परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया और व्रतियों का आशीर्वाद लिया.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि महापर्व छठ की अलौकिक परंपरा निभाने की संस्कृति सदियों से चली आ रही है. इस महापर्व में सभी तरह के फासले मिट जाते हैं. छठी मइया के लिए हर कोई समर्पित भाव से अपनी सेवा देता है.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छठव्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की उपासना करते हैं. यह महापर्व असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है.

undefined

चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर रविवार की शाम को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया. सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola