Prayagraj News: आजम खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, योगी सरकार की अर्जी पर 2 फरवरी को सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2022 7:20 AM
योगी सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष आजम खान की जमानत को निरस्त करने की अर्जी पेश की है. कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए दो फरवरी की तारीख तय की है.
Prayagraj News: सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. सीतापुर जेल में बंद आजम खान ने बीते दिनों जहां कुछ मुकदमों में हाईकोर्ट से जमानत के बाद थोड़ी राहत की सांस ली थी. वहीं सूबे की योगी सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष आजम खान की जमानत को निरस्त करने की अर्जी पेश की है. कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए दो फरवरी की तारीख तय की है.
प्रदेश सरकार ने अजम खान के खिलाफ रामपुर में दर्ज जौहर युनिवर्सिटी समेत दर्जनों आपराधिक मामलों में मिली जमानत को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है. जिस पर दो फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट ने इस संबंध में आजम खान से जवाब तलब किया है.
गौरतलब है की आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में निरुद्ध है. हालांकि, अधिकतर अपराधिक मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है. जिसके बाद माना जा रहा था कि आजम यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बाहर आ सकते है, लेकिन सरकार की इस अर्जी ने आजम खान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. बहरहाल दो फरवरी को ही पता चलेगा कि हाईकोर्ट इस मामले में क्या आदेश देता है.
Also Read: Prayagraj News: अतीक अहमद के बेटे अली के खिलाफ जारी होगा वारंट? कछोली ने वीडियो के जरिये दी धमकी
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










