ePaper

Coronavirus Outbreak in Jharkhand : कोरोना से एक दिन में 15 की मौत रिकॉर्ड 29715 टेस्ट, पॉजिटिव 1175

Updated at : 15 Aug 2020 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak in Jharkhand :  कोरोना से एक दिन में 15 की मौत रिकॉर्ड 29715 टेस्ट, पॉजिटिव 1175

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना से एक ही दिन में 15 मरीजों की मौत हो गयी. इनमें जमशेदपुर से आठ, देवघर, रामगढ़ और रांची से दो-दो तथा हजारीबाग का एक संक्रमित शामिल है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में शुक्रवार को कोरोना से एक ही दिन में 15 मरीजों की मौत हो गयी. इनमें जमशेदपुर से आठ, देवघर, रामगढ़ और रांची से दो-दो तथा हजारीबाग का एक संक्रमित शामिल है. शुक्रवार को एक ही दिन में रिकार्ड 29715 टेस्ट हुए हैं. स्पेशल ड्राइव के तहत इस दिन 20 हजार से अधिक रैपिड एंटीजेन टेस्ट किये गये.

शेष आरटीपीसीआर व ट्रूनेट मशीन से टेस्ट हुए हैं. वहीं, 1175 नये पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 22,125 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 224 की मौत हो गयी है, जबकि 13,678 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. राज्य में फिलहाल कोरोना के कुल 8,223 एक्टिव केस हैं.

इधर, विधायक और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के आवास से 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें विधायक, उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और अंगरक्षक सहित आवास के अन्य कर्मी शामिल हैं. रांची के होटवार जेल से 104 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें अधिकतर कैदी शामिल हैं. इसके अलावा सिविल कोर्ट नौ और पुलिस लाइन से तीन नये संक्रमित मिले हैं. वहीं, डोरंडा, रातू रोड और धुर्वा में भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं.

कहां से कितने संक्रमित मिले : शुक्रवार को रांची से 276, पूर्वी सिंहभूम से 169, गिरिडीह से 107, कोडरमा से 83, हजारीबाग से 66, रामगढ़ से 78, पलामू से 47, प सिंहभूम से 38, सरायकेला से 36, सिमडेगा से 31, साहिबगंज से 28, दुमका से 27, गढ़वा से 27, धनबाद से 23, लोहरदगा से 23, लातेहार से 22, गुमला से 19, चतरा से 18, गोड्डा से 18, देवघर से 14, बोकारो से 12, जामताड़ा व खूंटी से छह-छह और पाकुड़ से एक नये पॉजिटिव मिले हैं.

कहां कितने संक्रमित स्वस्थ हुए : शुक्रवार 565 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इनमें धनबाद से 78, पलामू से 78, पूर्वी सिंहभूम से 65, देवघर से 59, रांची से 51, बोकारो से 50, हजारीबाग से 27, गोड्डा से 25, प सिंहभूम से 25, साहिबगंज से 20, कोडरमा से 20, दुमका से 18, गढ़वा से 14, सरायकेला से 11, गिरिडीह से नौ, सिमडेगा से सात, लातेहार से चार, जामताड़ा से दो और रामगढ़ से दो संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं.

  • 224 हुआ आधिकारिक आंकड़ा राज्य में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मौतों का

  • विधायक रणधीर सिंह व परिवार के सदस्य समेत उनके आवास के 21 लोग पॉजिटिव

  • रांची के होटवार

  • जेल से मिले 104 कोरोना संक्रमित, इनमें अधिकतर कैदी हैं

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola