Coronavirus Outbreak: भारत-बांग्लादेश सीमा पर फंसे हैं 70 कश्मीरी छात्र, वीडियो जारी कर पीएम मोदी से की ये अपील

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 2:18 PM

विज्ञापन

Coronavirus Outbreak: कोरोना का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी चपेट में आकर अबतक 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि संक्रमित लोगों की संख्‍या 500 के पार हो चुकी है. इसी बीच खबर आ रही है कि भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी लॉकडाउन हो जाने की वजह से वहां 70 कश्मीरी छात्र फंसे हुए हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : कोरोना का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी चपेट में आकर अबतक 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि संक्रमित लोगों की संख्‍या 500 के पार हो चुकी है. इसी बीच खबर आ रही है कि भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी लॉकडाउन हो जाने की वजह से वहां 70 कश्मीरी छात्र फंसे हुए हैं. इन छात्रों को इनके कॉलेजों के हॉस्टल से हटा दिया गया है और स्वदेश लौटने को कहा गया है.

खास बात यह है कि ये सारे छात्र कोलकाता सेक्टर अंतर्गत पेट्रापोल-बेनापोल सीमा पर पहुंच चुके हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से बांग्लादेश की सीमा सील होने के कारण भारत में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. अब इन सभी ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर से भारत की सीमा खोलने की अपील की है.

इस वीडियो में सुना जा सकता है कि छात्र यह कह रहे हैं कि उनके लिए जल्द सीमा खोल देनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे ना तो समय पर दिल्ली पहुंच सकेंगे और ना ही कश्मीर…छात्रों ने वीडियो में कहा है कि इनके कॉलेजों से इन्हें निकाला गया है और 16-17 घंटे का सफर कर भारतीय सीमा के पास पहुंचे हैं, लेकिन सीमा बंद है. अगर इन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा तो वे यहीं बैठे रहेंगे. ये सारे छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बांग्लादेश गये थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola