Live Updates

Coronavirus Jharkhand: रिम्स की दो जूनियर डॉक्टर और दो मरीज कोरोना संक्रमित

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Jharkhand LIVE Update : रांची : झारखंड में प्रवासी श्रमिकों का आना जारी है. त्रिपुरा से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1288 श्रमिक लोहरदगा पहुंचे. इनमें राज्य के विभिन्न जिलों के प्रवासी शामिल हैं. स्वास्थ्य जांच के बाद इन्हें गृह जिलों के लिए रवाना किया गया. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 710 हो गयी है. अब तक 296 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. छह मरीजों की मौत हो चुकी है. प्रवासी मजदूरों के झारखंड लौटने के साथ ही आंकड़ों में बढ़ोतरी होने लगी है. 31 मार्च को झारखंड में कोरोना ने दस्तक दी थी. तब से धीरे-धीरे कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया. राज्य के सभी जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola