Rahul Gandhi : मालदा में राहुल गांधी की कार पर हमला, गाड़ी पर फेंका गया पत्थर,अधीर रंजन ने कहा,यह एक साजिश..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, बंगाल-बिहार सीमा पर यह हमला किसने किया, इसकी संयुक्त जांच होनी चाहिए. दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं.भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कार्यक्रम के बंगाल में प्रवेश के बाद से विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ा है.
पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कार पर अचानक हमला करने का आरोप लगा है. बुधवार दोपहर बिहार से बंगाल के मालदा में प्रवेश करते समय पथराव कर राहुल की कार का शीशा तोड़ दिया गया. हमले के बाद राहुल गांधी गाड़ी से नीचे उतरे. उस कार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी सवार थे. उनका कहना है कि, मैं कार के अंदर था. मैंने नहीं देखा कि पीछे से कौन ईंट फेंक रहा था. लेकिन राहुल को बंगाल में हर कदम पर रोका जा रहा है. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, ”समझें इसे कौन तोड़ सकता है ?” उन्होंने शिकायत की कि राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कार्यक्रम के बंगाल में प्रवेश के बाद से विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ा है.
दरअसल, राहुल गांधी के साथ उस कार में खुद अधीर भी थे. कांग्रेस नेता की कार का शीशा तोड़ने पर अधीर का तंज, ‘जितना विरोध हो सकता था हुआ. इस असहयोग की शुरुआत कूचबिहार से हुई है. दरअसल, राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के लिए प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग गेस्ट हाउस में ठहर रहे हैं. इस कारण से तृणमूल ने तर्क दिया है कि राहुल गांधी की न्याययात्रा के लिए कोई गेस्ट हाउस या स्टेडियम उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है. उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार सहयोग नहीं कर रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद जिले में प्रवेश के बाद राहुल को जिस स्टेडियम में रात गुजारनी थी उसे भी इजाजत नहीं दी गई. इस घटना काे साजिश के तहत अंजाम दिया गया है.
Also Read: ‘सब काम मेरा किया हुआ है..’ नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बोला हमला, जानिए क्या बोले सीएम..
उधर, राहुल की ‘न्याय यात्रा’ में बार-बार बाधा डाले जाने, हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र भेजकर पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है. मालदह में प्रवेश करने के बाद ही उनका डर सच हो गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, ”बंगाल-बिहार सीमा पर यह हमला किसने किया, इसकी संयुक्त जांच होनी चाहिए. दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




