फाफामऊ की घटना से प्रियंका गांधी दुखी, चुनावी स्टंट के सवाल पर बोलीं- कोई कुछ कहे, मुझे न्याय से मतलब

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2021 7:37 PM

विज्ञापन

अगर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की होती तो आज यह घटना सामने नहीं आती. पुलिस पीड़ित परिवार को भगा देती थी. उनका मजाक उड़ाया गया. आज ऐसी घिनौनी घटना सामने आई है. योगी सरकार की पुलिस के कारण ही इन लोगों की जान चली गई.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश के फाफामऊ के गोहरी गांव में चार लोगों की हत्या के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है. शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची. इस दौरान प्रियंका गांधी ने करीब 40 मिनट तक पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया.

undefined

पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि यह पुलिस-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है. इन्हें दबंग लगातार परेशान कर रहे था और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अगर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की होती तो आज यह घटना सामने नहीं आती. पुलिस पीड़ित परिवार को भगा देती थी. उनका मजाक उड़ाया गया. आज ऐसी घिनौनी घटना सामने आई है. योगी सरकार की पुलिस के कारण ही इन लोगों की जान चली गई.

undefined

पत्रकारों ने प्रियंका गांधी से पूछा कि विपक्षी पार्टियां आप पर आरोप लगा रही हैं चुनाव देखते हुए आप मामले को उठा रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि कोई कुछ कहे. उन्हें पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना है.

undefined

पीड़ितों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार अभी डर और सदमे में है. सभी महिलाएं हैं. पुरुष सदस्य झारखंड में काम करते हैं. महिलाओं को नहीं पता वो क्या करेंगी. इस घटना को लेकर दो पुलिसकर्मियों को हटाया गया है. उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दर्दनाक है. ऐसी घटना पर कांग्रेस पार्टी कैसे चुप रह सकती है. पीड़ित परिवार अकेले नहीं है. आज संविधान दिवस है और यहां संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. दलितों पर अत्याचार हो रहा है. इस स्थिति में संविधान दिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola