सीएम चंपाई सोरेन आज धनबाद में, झामुमो के स्थापना दिवस में होंगे शामिल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत कई नेता भी शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे से नेताओं व कार्यकर्ताओं का जुटान होगा.

विज्ञापन

धनबाद : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चार फरवरी को धनबाद आयेंगे. सीएम यहां पर झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. सीएम हेलीकॉप्टर से अपराह्न तीन बजे बरवाड्डा एयरपोर्ट पर आयेंगे. 3.15 बजे गोल्फ मैदान पहुंचेंगे. यहां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद 4.30 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट से रांची के लिए निकल जायेंगे. सीएम बनने के बाद श्री सोरेन पहली बार धनबाद आ रहे हैं. उनके दौरे को ले कर यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

इस बीच स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत कई नेता भी शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे से नेताओं व कार्यकर्ताओं का जुटान होगा. शनिवार की देर रात तक झामुमो के जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, सचिव मन्नु आलम, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह के अलावा कई लोग गोल्फ मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे थे. राजमहल के सांसद विजय हांसदा भी गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. झामुमो नेताओं ने बताया कि इस बार 50 हजार से ज्यादा लोगों का जुटान होने जा रहा है. सुदूर गांवों से भी लोग आयेंगे.

Also Read: होटवार जेल में सामान्य कैदी की तरह रह रहे हैं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी पहुंची मिलने

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola