Cirkus Movie Leaked: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे लोग
रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस को तगड़ा झटका लगा है. फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म Tamilrockers, Movierulz जैसी अन्य पायरेसी साइटों पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध है.
Cirkus Full Movie Leak Online: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हुई है, ऐसे में त्योहारी वीकेंड को ध्यान में रखते हुए इसके अच्छी कमाई की उम्मीद है. सर्कस विलियम शेक्सपियर के क्लासिक नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स का रीमेक है. हालांकि अब रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. लोग इसे पाइरेटिड साइट्स से डाउनलोड भी करने लगे है. ऐसे में फिल्म के बिजनेस पर गहरा असर पड़ सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सर्कस’ के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही टोरेंट साइट्स जैसे तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम, मूवीरुलेज पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी प्रिंट में उपलब्ध है. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हुई हो, इससे पहले जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ भी लीक हुई थी.
सर्कस फिल्म की कहानी दो जुड़वां बच्चों की है, जो जन्म से बिछड़ जाते हैं. रॉय (रणवीर) और जॉय (वरुण) की एक जोड़ी सर्कस में काम करती है. दूसरी जोड़ी का अपना बिजनेस है. ये जोड़ी एक टी स्टेट को खरीदने के लिए ऊंटी पहुंच जाती है. जहां पहले से सर्कस में काम कर रही रॉय और जॉय की जोड़ी रहती है. फिल्म की कहानी में ये चारों एक जगह आ जाते हैं. इसकी वजह से उलझन पैदा होती है. रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट फिल्म गोलमाल के कई किरदारों और उनकी एक्टिंग की उसी स्टाइल को इसमें मिलाया है. कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा रोहित शेट्टी ने जोड़ा है. बता दें कि ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण ने एक गाने के लिए कैमियो किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










