Cirkus BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘सर्कस’,रणवीर सिंह की फिल्म का बुरा हाल,जानें कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Cirkus BO Collection Day 2: फिल्म सर्कस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन ये दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पा रहा. रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. दूसरे दिन भी मूवी ने कोई खास कमाई नहीं की.

विज्ञापन
undefined

रोहित शेट्टी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सर्कस दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही. ये हम नहीं, आंकड़े बता रहे है. ओपनिंग डे पर रणवीर सिंह और वरुण शर्मा का जादू लोगों पर नहीं चला.

undefined

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस ने दूसरे दिन सिर्फ 6.40 करोड़ की कमाई की. पहले दिन मूवी ने 6.25 का बिजनेस किया. टोटल कलेक्शन की बात करें तो अबतक मात्र 12.65 का बिजनेस हुआ है.

undefined

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर के सामने बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. अवतार 2 ने शनिवार को भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. आने वाले दिनों में ये मूवी का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं होगा.

undefined

सर्कस विलियम शेक्सपियर के क्लासिक नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है. इसमें पूजा, जैकलीन के अलावा संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर, सुलभा आर्य, व्रजेश हिरजी और सिद्धार्थ जाधव है. इसके अलावा सॉन्ग करंट लगा में दीपिका पादुकोण भी है.

undefined

रोहित शेट्टी के साथ रणवीर की ये दूसरी मूवी है. हालांकि इसमें दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसन्द नहीं आई. एक्टर की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो अब आलिय भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे. ये करण जौहर की मूवी है. इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola