Cirkus Bo Collection Day 1: पहले ही दिन रणवीर सिंह की 'सर्कस' का हुआ बुरा हाल, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Cirkus Box office Collection Day 1: आखिरकार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला प्रतिक्रिया मिल रहा है. मूवी में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिज हैं. चलिए आपको बताते है पहले दिन कितनी की कमाई हुई.

विज्ञापन
undefined

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ को मिला-जुला रिव्यू दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहा है. मूवी में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, वरुण ,जैकलीन फर्नांडिज , संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, ब्रजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार है.

undefined

फिल्म ‘सर्कस’ का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. कहा जा रहा था कि ओपनिंग डे पर मूवी 12 से 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहले दिन मूवी ने सिर्फ 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हो सकता है वीकेंड पर ‘सर्कस’ की कमाई में इजाफा हो. क्रिसमस भी है तो उम्मीद की जा रही है फिल्म की कमाई में बढ़त होगी. बता दें कि मूवी में रणवीर डबल रोल में नजर आए है.

undefined

रणवीर इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में नजर आ चुके है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. वहीं, रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. मूवी तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम, मूवीरुलेज पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी प्रिंट में उपलब्ध है.

undefined

फिल्म सर्कस, विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स से प्रेरित है. सर्कस फिल्म की कहानी दो जुड़वां बच्चों की है, जो जन्म से बिछड़ जाते हैं. रॉय (रणवीर) और जॉय (वरुण) की एक जोड़ी सर्कस में काम करती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola