मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल 2022 का हुआ आगाज, पहले मैच में धनबाद ने रांची को 2-0 से हराया

Updated at : 26 Dec 2022 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल 2022 का हुआ आगाज, पहले मैच में धनबाद ने रांची को 2-0 से हराया

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आज से मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है. पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गये. जिनमें दो मुकाबले महिला टीमों की बीच खेले गये और दो मुकाबले पुरुष टीमों के बीच खेले गये.

विज्ञापन

राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 का उदघाटन आज पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में दीप जलाकर और गुब्बारा उड़ाकर किया. आज पहले दिन धनबाद और रांची के बीच मैच खेला गया, जिसमें धनबाद ने 2-0 से जीत दर्ज की. मौके पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने कहा कि खेल नीति के बन जाने से खिलाड़ियों को बहुत ही सहयोग मिलेगा. डे बोर्डिंग एवं आवासीय प्रशिक्षकों से संबंधित मार्गदर्शिका भी बन गयी है, जिससे प्रशिक्षकों को भी विभाग की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी.

खिलाड़ियों को मिलेगी सभी सुविधाएं

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी जिलों में खेल स्टेडियम, खेल का मैदान आवासीय सेंटर इत्यादि की व्यवस्था और सभी खिलाड़ियों को खेल किट एवं खेल सामग्री उपलब्ध करायी जाए. मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 के लिए सभी प्रतिभागी लगभग 85000 खिलाड़ियों को पूर्ण फुटबॉल किट उपलब्ध कराया जा चुका है. इस अवसर पर खेल विभाग की निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक साझा देवशंकर दास, साईं प्रभारी विनोद कुमार सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो, सहायक फुटबॉल कोच सुनील कुमार, खेल परामर्शी देवेंद्र कुमार सिंह के अलावा 24 जिला के जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित थे.

देश का नाम रोशन कर रहे हैं झारखंड के खिलाड़ी

देव शंकर दास ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता बहुत ही बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है. इसमें पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के खिलाड़ी भाग लेते हैं. सरोजनी लकड़ा ने कहा कि मैं भी एक खिलाड़ी रह चुकी हूं और खिलाड़ियों के दुख दर्द को समझताती हूं. जितना संभव हो सके आपके परेशानियों को दूर करूंगी ताकि आने वाले समय में आप बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकें. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य एवं देश का नाम रोशन करें और अपनी पहचान बनाएं.

Also Read: Jharkhand: रांची ने जीता मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप, महिला व पुरुष दोनों वर्ग में जमाया कब्जा
आज खेले गये चार मुकाबला

आज खेले गये मैच के पुरुष वर्ग में धनबाद जोन के विजेता टीम ने रांची जोन के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया. पहला गोल धनबाद की ओर से राजकुमार मुर्मू ने 53 मिनट में और दूसरा गोल अमर मुर्मू ने 62 मिनट में किया. दूसरे मैच में रांची जोन के विजेता टीम एवं धनबाद जोन के उपविजेता टीम के साथ खेला गया. दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मैच को ड्रॉ किया. रांची की ओर से 44 मिनट में राजवंश एवं धनबाद की ओर से राहुल कुमार ने सातवें मिनट में गोल किया.

महिला टीमों ने भी खेले मैच

मंदिर मैदान में भी दो महिला वर्ग के मैच खेले गये पहला मैच रांची जोन के विजेता एवं धनबाद जोन के विजेता टीम के साथ खेला गया. जिसमें रांची जोन के विजेता टीम ने धनवाद टीम के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया. रांची की ओर से पूनम कुमारी ने 35 मिनट में एवं सोनी कुमारी ने 48 मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी. जबकि दूसरा मैच इसी मैदान पर धनबाद जोन के विजेता एवं रांची जोन के उपविजेता के साथ खेला गया मैच गोल रहित रहा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola