ePaper

Chhattisgarh News: जानें कौन है वो सरकारी अधिकारी जिसने महात्मा गांधी को लेकर कर दी अपमानजनक टिप्पणी

Updated at : 28 Dec 2021 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Chhattisgarh News: जानें कौन है वो सरकारी अधिकारी जिसने महात्मा गांधी को लेकर कर दी अपमानजनक टिप्पणी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी और कहा कि फेसबुक पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में राज्य शासन ने रायपुर जिले के सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी पर हिंदू धर्मगुरु की अपमानजनक ​टिप्पणी के बाद एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा कर कोई कर रहा है. दरअसल, अब एक सरकारी अधिकारी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का काम किया है. राज्य शासन ने अधिकारी पर कारवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है.

मामले को लेकर क्‍या कहा अधिकारियों ने

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी और कहा कि फेसबुक पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में राज्य शासन ने रायपुर जिले के सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे को निलंबित कर दिया गया है. राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने दुबे का निलंबन आदेश जारी करने का काम किया है.

क्‍या है आदेश में

आदेश पर नजर डालें तो इसमें कहा गया है कि अधिकारी दुबे द्वारा सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक एवं निंदाजनक टिप्पणी किया जाना ‘छत्तीसगढ़ लोक सेवा (आचरण) नियम का उल्लंघन है. यही वजह है कि संजय दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

धर्म संसद में गोडसे की तारीफ

यदि आपको याद हो तो राजधानी रायपुर में रविवार को धर्म संसद में कालीचरण महाराज द्वारा महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी किया गया. इसकी चर्चा पूरे देश में सोमवार को हुई. कालीचरण महाराज ने कार्यक्रम में गोडसे की तारीफ की और महात्मा गांधी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की.

Also Read: Chhattisgarh: धर्म संसद में नाथूराम गोडसे की जमकर तारीफ, महात्मा गांधी को कह दी ये बात, मचा हंगामा
दुबे ने फेसबुक पर क्‍या लिखा

खबरों की मानें तो संजय दुबे फेसबुक पर महात्मा गांधी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. स्क्रीनशॉट के अनुसार दुबे ने फेसबुक पर पीयूष कुमार नामक व्यक्ति की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कथित रूप से कहा, ‘गांधी कोई राष्ट्र नहीं है, न ही इस देश का बहुमत उनको राष्ट्र का ​पिता मानता है…राष्ट्रपिता भी कोई संवैधानिक पदवी नहीं है. देश को अपनी लाश पर विभाजन की बात कहने वाले ने ही देश को दो भागों में बटवा दिया…लाखों देशवासियों की हत्या का जिम्मेदार व्यक्ति है.

बाद में दी सफाई

सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी के वायरल होने के बाद ​दुबे ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सफाई दी है कि ‘किसी व्यक्ति ने मेरे मोबाइल को हैक कर मेरे नाम से पीयूष कुमार जी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में अपमानजनक बात लिख दी. मेरे मन में गांधी ​जी के प्रति असीम श्रद्धा है. वे देश के राष्ट्र निर्माण में अग्रज व्यक्ति हैं. वे मेरे सम्मानीय हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola