24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा सीटों पर कल थम जाएगा प्रचार, वोटिंग 17 नवंबर को

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का प्रचार 15 नवंबर को थम जाएगा. दूसरे चरण में 1.63 करोड़ (1,63,14,479) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 81,41,624 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 81,72,171 महिला मतदाता. 684 तृतीय लिंग के मतदाता भी वोटिंग करने के लिए पंजीकृत हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का प्रचार बुधवार (15 नवंबर) को थम जाएगा. दूसरे चरण में विधानसभा की 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने मंगलवार (14 नवंबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को शाम पांच बजे के बाद प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा. किसी भी पार्टी का कोई भी राजनेता इसके बाद प्रचार नहीं कर पाएगा. हां, वे लोग घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला सकते हैं. लेकिन, काफिले के साथ कोई रैली नहीं निकलेगी. कोई जनसभा नहीं होगी. प्रत्याशी माइक नहीं बजा पाएंगे. उन्होंने बताया कि मतदान की समाप्ति के समय से 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग के उम्मीदवार हैं. इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में चुनाव होंगे.

1.63 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोट

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 1.63 करोड़ (1,63,14,479) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 81,41,624 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 81,72,171 महिला मतदाता. 684 तृतीय लिंग के मतदाता भी वोटिंग करने के लिए पंजीकृत हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इन चार संभागों की 70 सीटों पर सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं. यहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी.

9 मतदान केंद्र पर सात से तीन बजे तक मतदान

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी. इन केंद्रों के नाम कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली हैं. इन केंद्रों को छोड़ बिंद्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों पर अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी.

Also Read: मोदी की गारंटी मतलब, गारंटी पूरा होने की गारंटी, मुंगेली जनसभा में बोले पीएम, जनता से किए ये वादे

दूसरे चरण में इन 70 सीटों पर वोटिंग

  1. भरतपुर-सोनहट (एसटी)

  2. मनेंद्रगढ़

  3. बैकुंठपुर

  4. प्रेमनगर

  5. भटगांव

  6. प्रतापपुर (एसटी)

  7. रामानुजगंज (एसटी)

  8. सामरी (एसटी)

  9. लुंड्रा (एसटी)

  10. अंबिकापुर

  11. सीतापुर (एसटी)

  12. जशपुर (एसटी)

  13. कुनकुड़ी (एसटी)

  14. पत्थलगांव (एसटी)

  15. लैलुंगा (एसटी)

  16. रायगढ़

  17. सारंगढ़ (एससी)

  18. खरसिया

  19. धरमजयगढ़ (एसटी)

  20. रामपुर (एसटी)

  21. कोरबा

  22. कटघोड़ा

  23. पाली-तानाखार (एसटी)

  24. मरवाही (एसटी)

  25. कोटा

  26. लोरमी

  27. मुंगेली (एससी)

  28. तखतपुर

  29. बिल्हा

  30. बिलासपुर

  31. बेलतरा

  32. मस्तूरी (एससी)

  33. अकलतरा

  34. जांजगीर-चांपा

  35. सक्ती

  36. चंद्रपुर

  37. जैजेपुर

  38. पामगढ़ (एससी)

  39. सरायपाली (एससी)

  40. बसना

  41. खल्लारी

  42. महासमुंद

  43. बिलाईगढ़ (एससी)

  44. कसडोल

  45. बलौदा बाजार

  46. भाटापारा

  47. धारसींवा

  48. रायपुर ग्रामीण

  49. रायपुर सिटी वेस्ट

  50. रायपुर सिटी नॉर्थ

  51. रायपुर सिटी साउथ

  52. आरंग (एससी)

  53. अभनपुर

  54. राजिम

  55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी)

  56. सिहावा (एसटी)

  57. कुरुद

  58. धमतरी

  59. संजारी बालोद

  60. डोंडी लोहारा (एसटी)

  61. गुंडरदेही

  62. पाटन

  63. दुर्ग ग्रामीण

  64. दुर्ग सिटी

  65. भिलाई नगर

  66. वैशाली नगर

  67. अहिवारा (एससी)

  68. साजा

  69. बेमेतरा

  70. नवागढ़ (एससी)

Also Read: दीपावली पर महिलाओं के लिए भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ की हर महिला को देंगे 15,000 रुपए

रायपुर सिटी वेस्ट में सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार

  1. भरतपुर-सोनहट (एसटी) – 9

  2. मनेंद्रगढ़ – 9

  3. बैकुंठपुर – 8

  4. प्रेमनगर – 12

  5. भटगांव – 17

  6. प्रतापपुर (एसटी) – 13

  7. रामानुजगंज (एसटी) – 11

  8. सामरी (एसटी) – 13

  9. लुंड्रा (एसटी) – 12

  10. अंबिकापुर – 13

  11. सीतापुर (एसटी) – 16

  12. जशपुर (एसटी) – 11

  13. कुनकुड़ी (एसटी)- 11

  14. पत्थलगांव (एसटी) – 8

  15. लैलुंगा (एसटी) – 8

  16. रायगढ़ – 19

  17. सारंगढ़ (एससी) – 9

  18. खरसिया – 8

  19. धरमजयगढ़ (एसटी) – 7

  20. रामपुर (एसटी) – 9

  21. कोरबा – 19

  22. कटघोड़ा – 14

  23. पाली-तानाखार (एसटी) – 9

  24. मरवाही (एसटी) – 10

  25. कोटा – 15

  26. लोरमी – 17

  27. मुंगेली (एससी) – 15

  28. तखतपुर – 14

  29. बिल्हा – 23

  30. बिलासपुर – 21

  31. बेलतरा – 23

  32. मस्तूरी (एससी) – 13

  33. अकलतरा – 15

  34. जांजगीर-चांपा – 20

  35. सक्ती – 14

  36. चंद्रपुर – 9

  37. जैजेपुर – 15

  38. पामगढ़ (एससी) – 11

  39. सरायपाली (एससी) – 8

  40. बसना – 10

  41. खल्लारी – 15

  42. महासमुंद – 20

  43. बिलाईगढ़ (एससी) – 9

  44. कसडोल – 20

  45. बलौदा बाजार – 11

  46. भाटापारा – 23

  47. धारसींवा – 19

  48. रायपुर ग्रामीण – 18

  49. रायपुर सिटी वेस्ट – 26

  50. रायपुर सिटी नॉर्थ – 14

  51. रायपुर सिटी साउथ – 22

  52. आरंग (एससी) – 11

  53. अभनपुर – 13

  54. राजिम – 11

  55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) – 6

  56. सिहावा (एसटी) – 7

  57. कुरुद – 15

  58. धमतरी – 12

  59. संजारी बालोद – 14

  60. डोंडी लोहारा (एसटी) – 4

  61. गुंडरदेही – 13

  62. पाटन – 16

  63. दुर्ग ग्रामीण – 14

  64. दुर्ग सिटी – 24

  65. भिलाई नगर – 13

  66. वैशाली नगर – 16

  67. अहिवारा (एससी) – 10

  68. साजा – 14

  69. बेमेतरा – 18

  70. नवागढ़ (एससी) – 14

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें