दीपावली पर महिलाओं के लिए भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ की हर महिला को देंगे 15,000 रुपए

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि फिर से उनकी सरकार बनी, तो हर महिला के खाते में 15,000 रुपए हर साल भेजे जाएंगे. दूसरे चरण में 70 सीट पर 17 नवंबर को मतदान है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार भी पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के दिन बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि फिर से हमारी सरकार बनाओ, हम छत्तीसगढ़ की हर महिला के खाते में 15,000 रुपए हर साल भेजेंगे. भूपेश बघेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है. उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘जय जोहार, मैं आपका भूपेश बघेल. आज दिवाली तिहारी है. और माता-बहिनी मन बन बर एक नया तोहफा लेकर आत हौं. हमर सरकार बनही, तो गृह लक्ष्मी योजना लागू होई. जे में हर साल 15000 रुपया प्रत्येक माता-बहिनी के खाता में जाई. जय जोहार, जय छत्तीसगढ़.’ छत्तीसगढ़ी में दिए गए इस संदेश का अर्थ है- आज दीपावली का त्योहार है. छत्तीसगढ़ की माता-बहनों के लिए मैं एक नया तोहफा लेकर आया हूं. विधानसभा चुनाव 2023 के बाद अगर हमारी सरकार बनी, तो गृह लक्ष्मी योजना लागू होगी. इसके तहत हर साल 15,000 रुपए प्रत्येक मां-बहन के बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे. जय जोहार, जय छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है. इस दिन 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसके पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों वोटर्स को लुभाने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं कर रहे हैं.
बीजेपी ने की है 20 बड़ी घोषणाएं
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने घोषणा पत्र में 20 बड़ी घोषणाएं कीं हैं. कांग्रेस ने भी बहुत-सी घोषणाएं कीं हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 20 गारंटी दी गई थी. इसमें कहा गया है कि प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से एकमुश्त धान की कीमत मिलेगी. भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10,000 रुपए देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने, 10 लाख रुपए तक गरीबों का मुफ्त इलाज (5 लाख आयुष्मान से, उसके ऊपर मुख्यमंत्री विशेष सहायता से), 5500 रुपए में तेंदूपत्ता की खरीद करने, तेंदूपत्ता पर 4500 रुपए तक बोनस के साथ-साथ चरण पादुका व अन्य सुविधा देने का वादा किया गया.
नमस्कार!
मैं आपका भूपेश बघेल.. pic.twitter.com/auxYSsqlxv
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2023
रामलला दर्शन समेत ये भी वादा किया है बीजेपी ने
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रामलला दर्शन योजना की शुरुआत करने, 1000 किलोमीटर लंबी शक्तिपीठ परियोजना के जरिए 5 शक्तिपीठों को जोड़ने, डेढ़ लाख बेरोजगार युवाओं की भर्ती कर सार्वजनिक घर पहुंच सेवा देने, उद्यम क्रांति के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याजमुक्त ऋण देने, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने के लिए, दो साल के भीतर हर घर निर्मल जल पहुंचाने, दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर एससीआर स्टेट कैपिटल रीजन बनाने, इनोवेशन हब में 6 लाख रोजगार के अवसर, विद्यार्थियों को मिलेगा ट्रैवल अलावेंस देने, इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के तहत देशी-विदेशी कंपनियों से निवेश आमंत्रित करने का वादा किया गया है.
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किए हैं ये वादे
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई बड़ी घोषणाएं कीं. कहा- वादा है, फिर निभाएंगे. सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी जो चुनावी वादे किए हैं, उसमें प्रमुख रूप से एक बार फिर किसानों की कर्ज माफी, धान की खरीद 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली फ्री, सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त, गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी, तेंदूपत्ते की खरीद प्रति बोरा 6000 रुपए और 4000 रुपए सालाना बोनस भी, 17.5 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान, भूमिहीनों को प्रति वर्ष 10 हजार रुपए, लघु वनोपजों की एमएसपी पर अतिरिक्त 10 रुपए प्रति किलो देने का वादा किया है.
ये भी हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र में
कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी की तरह कहा है कि अब 10 लाख रुपए तक का लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा, सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, दुर्घटना में घायल लोगों का मुफ्त होगा इलाज, स्व-सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ, तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, जातिगत जनगणना कराई जाएगी, परिवहन व्यवसायियों के टैक्स व कर्ज होंगे माफ, युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी, 700 नए नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की होगी स्थापना, अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार करेगी. अब कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक महिला के खाते में 12,000 रुपए प्रति वर्ष भेजने का ऐलान करके महिला वोटर्स को आकर्षित करने की कोशिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




