Chhattisgarh Elections Result 2023 : छत्तीसगढ़ में 'महादेव' ने कांग्रेस को हराया ?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Dec 2023 2:16 PM

विज्ञापन

Did Mahadev App Defeat Congress Chhattisgarh Assembly Election Results 2023 - छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बड़ा उलटफेर किया है. रुझानों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार में आती दिखाई दे रही है. क्या इसकी वजह महादेव बेटिंग ऐप है?

विज्ञापन

Chhattisgarh Assembly Election Results : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. इसमें भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन राज्यों की सत्ता में आती हुई नजर आ रही है. जिस छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी लगभग तय मानी जा रही थी , वो भी अब कांग्रेस के हाथ से निकलता नजर आ रहा है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रुझानों में भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 53 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बड़ा उलटफेर किया है. रुझानों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार में आती दिखाई दे रही है. क्या इसकी वजह महादेव बेटिंग ऐप है?

Also Read: Assembly Election 2023 LIVE Results: विधानसभा चुनाव के नतीजे देखें ऑनलाइन, काम आयेंगे ये प्लैटफॉर्म्स

कहीं ‘महादेव’ ही तो कांग्रेस से रूठ नहीं गए?

छत्तीसगढ़ के रुझान सभी एग्जिट पोल को झूठा साबित करते नजर आ रहे हैं. भाजपा जहां 54 सीट पर आगे है, वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 33 सीट जाती दिख रही है. चुनाव प्रचार और मतदान के बाद भूपेश बघेल एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कर रहे थे. लेकिन रुझान अब अलग ही दृश्य बयान कर रहे हैं. अगर यह रुझान अंतिम तौर पर नतीजों में तब्दील हुए तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि कहीं ‘महादेव’ ही कांग्रेस से रूठ तो नहीं गए? हम यहां महादेव बेटिंग ऐप की बात कर रहे हैं, जिसने चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार को हिलाकर रख दिया था.

कल्याणकारी योजनाओं पर भारी पड़ा महादेव ऐप का दाग?

मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की थी. यह बात और है कि डॉ रमन सिंह ही पार्टी के स्टार कैंपेनर थे. वह अपनी चुनावी सभाओं में कहा करते कि मतदान से पहले बीजेपी के कार्यकाल को याद कीजिए. नतीजों से साफ है कि उनकी यह अपील काम कर गई. छत्तीसगढ़ के चुनाव रुझानों से साफ है कि भूपेश बघेल जमीनी स्तर पर अपना जलवा बिखेर नहीं पाये. जमीनी स्तर पर छत्तीसगढ़ की जनता की भलाई के लिए उन्होंने कई योजनाएं अमल में लायीं, लेकिन रुझानों को देखकर पता चलता है कि जनता को लुभाने में वह नाकाम रहे. ऐसे में कांग्रेस की हार में महादेव ऐप की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola