ePaper

छत्तीसगढ़ : एसटी के लिए आरक्षित डौंडी-लोहारा सीट पर लगातार दो बार जीतीं हैं अनिला भेंडिया

Updated at : 04 Nov 2023 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : एसटी के लिए आरक्षित डौंडी-लोहारा सीट पर लगातार दो बार जीतीं हैं अनिला भेंडिया

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेंडिया लगातार दो बार से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीत रहीं हैं. उन्होंने पहली बार वर्ष 2013 में डौंडी-लोहारा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी. वर्ष 2018 में दूसरी बार विधायक बनीं, तो भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में मंत्री बनीं.

विज्ञापन

अनिला भेंडिया छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री हैं. पेट्रोल पंप चलाती हैं. स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वालीं अनिला भेंडिया वर्ष 2009 में दुर्ग की जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं थीं. वर्ष 2011 में वह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य बनीं. वर्ष 2013 में पार्टी ने पहली बार उनको विधानसभा का टिकट दिया और वह विधायक बनीं. वर्ष 2018 में दूसरी बार निर्वाचित होकर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचीं.

2018 में भूपेश बघेल की सरकार में बनीं मंत्री

वर्ष 2014 से 2019 को छत्तीसगढ़ विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. वर्ष 2018-19 में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. वर्ष 2018 में जब प्रचंड बहुमत के साथ भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई, तो अनिला भेंडिया को कैबिनेट में जगह मिली. उन्हें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया.

डौंडी-लोहारा में हुआ 80.92 फीसदी मतदान

कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अनिला भेंडिया ने वर्ष 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लाल महेंद्र सिंह टेकाम को 33 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया. डौंडी-लोहारा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,06,010 मतदाता थे, जिनमें से 1,66,703 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस सीट पर कुल 80.92 फीसदी वोटिंग हुई. इसमें आधे से अधिक मतदाताओं ने कांग्रेस की अनिला भेंडिया के पक्ष में मतदान किया.

Also Read: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऐप विवाद पर पीएम मोदी को घेरा, पूछे ये सवाल

40.46 फीसदी वोट पाकर जीतीं थीं कांग्रेस की अनिला

अनिला भेंडिया को 40.46 फीसदी वोट (67,448) प्राप्त हुए. बीजेपी के लाल महेंद्र सिंह टेकाम को 34,345 (20.60 फीसदी) वोट मिले. निर्दलीय उम्मीदवार देव लाल ठाकुर को 21,360 (12.81 फीसदी) वोट प्राप्त हुए. चौथे स्थान पर भी एक निर्दलीय उम्मीदवार ही रहे. इनका नाम जनक लाल ठाकुर है. उनको 19,242 (11.54 फीसदी) वोट प्राप्त हुए.

बालोद के कोसमी गांव में हुआ था जन्म

बालोद जिले के कोसमी गांव में 25 फरवरी 1967 को देवीलाल नायक के घर जन्मीं अनिला भेंडिया का 5 जून 1983 को रवींद्र कुमार भेंडिया से विवाह हुआ. रवींद्र कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं. अनिला भेंडिया की दो संतानें हैं. दोनों पुत्र हैं. छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्री सामाजिक कार्य और कृषि में रुचि रखतीं हैं. उन्होंने भूटान की यात्रा की है.

Also Read: छत्तीसगढ़ : 4 बार विधायक और 3 बार सांसद रहे डॉ चरणदास महंत, सक्ती विधानसभा सीट से लड़ रहे चुनाव

लगातार दो बार जीत चुकीं हैं अनिला भेंडिया

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डौंडी-लोहारा विधानसभा सीट से अनिला भेंडिया लगातार दो बार से जीत रहीं हैं. इसके पहले छत्तीसगढ़ गठन के बाद हुए दो चुनावों में यहां बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी. वर्ष 2003 में जब पहली बार छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव हुए, तो लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने बीजेपी के लिए यह सीट जीती थी. वर्ष 2008 के चुनाव में भी बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा. इस बार नीलिमा सिंह टेकाम ने बीजेपी के लिए यह सीट जीती.

2018 में लाल महेंद्र सिंह टेकाम को किया पराजित

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में अनिला भेंडिया ने यह सीट बीजेपी से छीनकर कांग्रेस की झोली में डाल दी. वर्ष 2018 में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में चल रही बीजेपी सरकार बुरी तरह पराजित हुई. इस साल भी अनिला भेंडिया ने बीजेपी के उम्मीदवार लाल महेंद्र सिंह टेकाम को बड़े अंतर से पराजित कर दिया.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : सिहावा में बीजेपी को फिर श्रवण मरकाम पर भरोसा, 2013 में पहली बार बने थे विधायक

सात और 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मतदान

छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव है. पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. छत्तीसगढ़ समेत सभी पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और मध्यप्रदेश) में नवंबर में अलग-अलग तारीख पर वोटिंग होगी. लेकिन तीन दिसंबर को सभी पांच राज्यों की मतगणना एक साथ होगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola