CBSE Board 2024 DateSheet: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में हुआ बदलाव,इन सबजेक्ट्स के एक्जाम डेट्स हुए चेंज

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2024 7:02 PM

विज्ञापन

CBSE Board 2024 DateSheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है. कक्षा 10, 12 की कुछ विषयों की परीक्षाओं के डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

CBSE Board DateSheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है. कक्षा 10, 12 की कुछ विषयों की परीक्षाओं के डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. छात्र सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड डेट शीट 2024 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं.

Also Read: JSSC JTGLCCE 2024: जेएसएससी ने निकाली विभिन्न पदों पर नियुक्ति, 35 हजार रुपये मिलेगी स्टार्टिंग सैलरी

CBSE Board DateSheet: दसवीं के विषयों के डेट्स में बदलाव

संशोधित डेटशीट के अनुसार रिटेल पेपर को अब 28 फरवरी, 2024 को लिया जाएगा है. इससे पहले, परीक्षा 16 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली थी, साथ ही कक्षा 10 का तिब्बती पेपर जो 4 मार्च 2024 को आयोजित होने वाला था, उसे बदल दिया गया है और अब यह 23 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा कक्षा 10 का रिटेल पेपर जो 16 फरवरी को निर्धारित किया गया था वह अब 28 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा.

CBSE Board DateSheet: बारहवीं के विषयों के डेट्स में बदलाव

इसी तरह, कक्षा 12 के लिए, फैशन स्टडीज, जो 11 मार्च के लिए निर्धारित थी, बदल दी गई है और अब 21 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी.

CBSE Board DateSheet: नई परीक्षा तिथियां

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2024 की प्रारंभिक और संशोधित परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:

विषय – प्रारंभिक परीक्षा तिथि – संशोधित परीक्षा तिथि

  • रिटेल 16 फरवरी 2024 – 28 फरवरी 2024

  • फ्रेंच 5 मार्च 2024 – 20 फरवरी 2024

  • तिब्बती 4 मार्च 2024 – 23 फरवरी 2024

Also Read: HBSE Haryana Board Exam 2024: इस दिन से शुरू होने वाली हैं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें डेटशीट

CBSE Board DateSheet : इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च, 2024 को समाप्त होगी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी और 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी. कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं एक ही बार में आयोजित की जाएंगी. शिफ्ट- सभी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी.

CBSE Board DateSheet : ऐसे डाउनलोड करें संशोधित डेटशीट

  • जो उम्मीदवार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके संशोधित डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 संशोधित डेटशीट लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं.

  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola