CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जल्द, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: CBSE कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जल्द जारी किए जाएंगे. जानें हॉल टिकट जारी किये जाने के संबंध में लेटेस्ट अपडेट क्या है.
CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 2023 के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किये जाने की संभावना है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली है और इसमें शामिल होने जा रहे बोर्ड परीक्षार्थियों के हॉल टिकट जल्द ही cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे.
सीबीएसई हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा. वे अपडेट के लिए अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं. बोर्ड ने cbseacademic.nic.in पर सैंपल क्वेश्चन पेपर , क्वेश्चन बैंक और कक्षा 10 और कक्षा 12 की फाइनल एग्जाम की मार्किंग स्कीम जारी की है.
Also Read: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कल से, एग्जाम से पहले BSEB ने जारी किया छात्रों के काम का ये वीडियो, देखें
-
सबसे पहले ऑफिशियल cbse.nic.in पर जाएं.
-
यहां होम पेज पर जाएं.
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें.
-
पूछे गए डिटेल दर्ज करें.
-
एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें.
-
छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड cbse.nic.in और cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










