झारखंड में मवेशी कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Oct 2020 2:48 PM
झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में एक मवेशी कारोबारी की हत्या कर दी गयी है. हत्या की घटना सामने आने के बाद से लोगों में भय का माहौल है. बताया गया है कि सोयको थाना क्षेत्र के बलंगा में शनिवार रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी.
खूंटी (चंदन कुमार) : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में एक मवेशी कारोबारी की हत्या कर दी गयी है. हत्या की घटना सामने आने के बाद से लोगों में भय का माहौल है. बताया गया है कि सोयको थाना क्षेत्र के बलंगा में शनिवार रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी.
मृतक की पहचान बारूपीड़ी गांव निवासी संजय पूर्ति (35) के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को मवेशी खरीदने के लिए घर से निकला था. रात में वह घर नहीं लौटा. रविवार सुबह पता चला कि बलंगा के पास उसका शव बरामद किया गया है.
घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों के बारे में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया था. इस सिलसिले में न तो किसी की गिरफ्तारी हुई है, न ही अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है.
Also Read: Jharia News: भौरा में JMM नेता शंकर रवानी व उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्यासंजय पूर्ति के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. किसी के साथ उसका विवाद था, इसके बारे में भी घर के किसी सदस्य को कुछ नहीं मालूम. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस रुपये की छिनतई, पशु तस्करी, आपसी रंजिश सहित तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.

एक सप्ताह पहले ही सोयको थाना क्षेत्र के ओतोंगओड़ा में ग्राम प्रधान पौलुस मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसका भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है. एक सप्ताह के भीतर एक ही क्षेत्र में दो-दो हत्याकांड से ग्रामीणों में भय का माहौल है. वहीं, पुलिस के लिए गुत्थी सुलझाने की चुनौती है.
Also Read: मां ने प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर चार माह की मासूम को मार डालाPosted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










