मर गयी ममता : मां ने प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर चार माह की मासूम को मार डाला

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक मां ने अपनी चार माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी है. मामला रातू थाना क्षेत्र के डंडई हेहल पाहन टोली का है. रविवार सुबह मां ने प्लास्टिक की रस्सी से दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी मां तन्नू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
रातू (संजय कुमार) : झारख���ड की राजधानी रांची में एक मां ने अपनी चार माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी है. मामला रातू थाना क्षेत्र के डंडई हेहल पाहन टोली का है. रविवार सुबह मां ने प्लास्टिक की रस्सी से दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी मां तन्नू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, मुकदेव लोहरा की शादी तन्नू देवी के साथ वर्ष 2012 में हुई थी. उसके छह व दो वर्ष के दो बेटे हैं. चार माह की एक बच्ची थी. दोनों पति-पत्नी मजदूरी करके गुजारा करते थे. पारिवारिक कलह इस परिवार के लिए आम बात थी.
रविवार सुबह करीब छह बजे मुकदेव लोहरा ने देखा कि उसकी चार माह की बच्ची मृत पड़ी है. करीब जाकर देखा, तो पता चला कि प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला दबाया गया है. घटना की सूचना रातू थाना की पुलिस को भी मिल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
पुलिस ने सबसे पहले शव का पंचनामा किया और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. मासूम बच्ची की हत्या करने वाली तन्नू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










