ePaper

PHOTOS: इस दिवाली लखनऊ में यहां खरीदें सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स, ये रहा लोकेशन

Updated at : 10 Nov 2023 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: इस दिवाली लखनऊ में यहां खरीदें सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स, ये रहा लोकेशन

Cheapest Dry Fruits In Lucknow Shop: दिवाली का त्योहार आते ही बाजार में गहमागहमी बढ़ गई है. लोग खरीदारी के लिए सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर नजर आ रहे हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे लखनऊ में सबसे सस्ता ड्राई फ्रूट्स कहां मिलेगा.

विज्ञापन
undefined

Cheapest Dry Fruits In Lucknow Shop: दिवाली का त्योहार आते ही बाजार में गहमागहमी बढ़ गई है. लोग खरीदारी के लिए सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर नजर आ रहे हैं. दिवाली पर लोग एक दूसरे को मिठाई के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स और तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे लखनऊ में सबसे सस्ता ड्राई फ्रूट्स कहां मिलेगा.

undefined

लखनऊ ड्राई फ्रूट्स मार्केट्स

जहां एक ओर त्योहार आते ही सभी चीजों के भाव बढ़ जाते हैं. वहीं लखनऊ के रकाबगंज मार्केट में आपको कम दाम में ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे. जहां से थोक में सामान खरीदने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी आते हैं. इस बाजार में आपको तेल, चावल, आटा, मैदा, बेसन, साबुत मसाले, सूखे मेवे और खजूर सब कुछ कम दाम में थोक में मिलेगा.

Also Read: PHOTOS: धनतेरस पर इस मंदिर में कुबेर की नाभी में घी लगाने से होती है धन की बरसा, न हो यकीन तो देख लें तस्वीर
undefined

ड्राई फ्रूट्स और मसाले

यहां पर विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और मसाले आपको मिल जाएंगे. इतना ही नहीं यहां ड्राई फ्रूट अलग-अलग क्वालिटी और रेंज के आपको मिल जाएंगे. बादाम यहां पर कई वैरायटी के मिलते हैं, जो 600 से 800 रुपए किलो तक है. दिवाली के अवसर पर इस बाजार में ड्राई फ्रूट की डिमांड काफी बढ़ गई है.

undefined

मात्र 200 रुपए में ड्राई फ्रूट बॉक्स

लखनऊ के रकाबगंज मार्केट में आपको मात्र 200 से लेकर 2000 रुपए तक के ड्राई फ्रूट के बॉक्स मिल जाएंगे. इसके अलावा यहां मसाले भी मिल जाएंगे. अगर आप इस साल दिवाली में ड्राई फ्रूड्ट खरीदना चाहते हैं तो लखनऊ के रकाबगंज बाजार जा सकते हैं.

Also Read: Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीदना चाहते हैं सस्ता बर्तन तो चले आए लखनऊ, हर आइटम मात्र 15 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola