Budget 2025: टॉप 50 टूरिस्ट साइट्स को डेवलप करने का काम करेगी सरकार, मुद्रा लोन के साथ होमस्टे को मिलेगा बढ़ावा

top 50 tourist places
Budget 2025: भारत सरकार टॉप 50 टूरिस्ट साइट्स को डेवलप करने का काम करने जा रही है. ऐसा करने के पीछे उनका मकसद मुद्रा लोन और होमस्टे को बूस्ट करना है
Budget 2025: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आज शनिवार 1 फरवरी को बजट 2025 का ऐलान करते हुए बताया कि सरकार राज्यों के साथ मिलकर टॉप 50 टूरिस्ट जगहों को डेवलप करने का काम करेगी. केवल यहीं नहीं ठहरने के लिए घर जैसी जगहों के लिए मुद्रा लोन भी उपलब्ध कराएगी. देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने की कोशिशों के तहत निर्मला सीतारमण ने बताया कि प्राइवेट सेक्टर के साथ पार्टनरशिप में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा और साथ ही सरकार उन जगहों पर खास ध्यान देगी जो भगवान बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं से या फिर उनके जीवन से जुड़ी अलग-अलग पहलुओं से जुडी हुई है. आगे बजट को पेश करते हुए फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि, पश्चिमी कोसी नहर के लिए फाइनेंशियल मदद प्रदान करेगी. ऐसा होने की वजह से बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50 हजार हेक्टेयर भूमि को फायदा होगा.
कैसा होगा यह बजट?
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आम बजट को पेश करते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी की खर्च करने की कैपेसिटी को बढ़ावा देने वाला होगा. आगे बताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, बजट का मकसद देश की इकॉनमी की डेवलपमेंट रेट को बढ़ाना, प्राइवेट सेक्टर में इन्वेस्टमेंट रेट को बढ़ावा देना, घरेलू भावना को ऊपर लेकर जाना और मिडिल क्लास के खर्च करने की कैपेसिटी को बढ़ाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










