BPSC TRE 2.O Counselling: बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरु, ये डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Dec 2023 6:19 PM
BPSC TRE-3 Exam पेपर लीक का झारखंड कनेक्शन.
BPSC TRE 2.O Counselling, BPSC Teacher Vacancy: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो रही है. बीपीएससी TRE-02 की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू हो गयी है.
BPSC TRE 2.O Counselling, BPSC Teacher Vacancy: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो रही है. आपको बता दें सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट के अलावा सभी अभ्यर्थी अपने परिणाम के अतिरिक्त यह भी देख सकते हैं कि उन्हें किस जिले में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है.
30 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया
काउंसलिंग की यह प्रक्रिया 25 दिसंबर से शुरू हुई है. यह 30 दिसंबर तक चलेगी. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से लिए गए परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंनसलिंग को शुरू कर दिया गया है. सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है. प्रत्येक दिन अलग- अलग कैटेगरी के उम्मीदरों को आमंत्रित किया गया है. गोपालगंज शहर के अंबेडकरनगर भवन में यह प्रक्रिया जारी है. 30 दिसंबर तक यह काउंसलिंग लगातार जारी रहेगी. इसमें कई कागजात को अपने साथ लाना अनिवार्य है. तीन फोटोग्राफ को अपने साथ रखना काफी जरुरी है. वहीं, इस प्रक्रिया के लिए अधिकारी के साथ- साथ कर्मियों की तैनाती की गई है.
काउंसलिंग में ये डॉक्यूमेंट्स लाने हैं जरूरी
आपको बता दें सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में कई कागजात लाने के निर्देश दिए गए हैं. जिसमें बीपीएससी की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2023 का मूल प्रवेश पत्र और उसकी एक स्वअभिप्रमाणित छाया प्रति, मूल आधार प्रमाणपत्र और उसकी स्व अभिप्रमाणित प्रति लानी है. इसके अलावा इन डॉक्यूमेंट्स को भी लाना हैं जरूरी
-
सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति
-
बीपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों की डाउनलोड प्रति (बिहार लोक सेवा आयोग का वाटरमार्क परिलक्षित )
-
सीटीईटी, बीटीईटी व एसटीईटी उत्तीर्णता प्रमाणपत्र मूल प्रति
-
बीपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड वाटरमार्क प्रति की स्वअभिप्रमाणित छाया प्रति
-
पासपोर्ट साइज का तीन फोटोग्राफ, जैसा कि आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए पूर्व में आयोग मे ऑनलाईन / ऑफलाइन जमा किया गया था.
Also Read: CBSE Schools: सीबीएसई ने बिहार और झारखंड के 36 स्कूलों की मान्यता रद्द की, यहां पढ़े पूरी खबर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










