Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : कार्तिक आर्यन के नाना का निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म भेड़िया की रिलीज डेट सामने आ गई हैं. वरुण ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि ये फिल्म अगले साल (2022) में 14 अप्रैल को रिलीज होगी. वहीं, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक 9 साल पुरानी फोटो फैंस के साथ शेयर की है. ये तसवीर उनके पहले ऑडिशन के समय की है. इस तसवीर में वो काफी बदले हुए नजर आ रहे है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

विज्ञापन

पार्टनर एक्टर माधव मोघे का निधन

दामिनी, घातक, पार्टनर और विनाशक जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता माधव मोघे का रविवार सुबह 68 साल की उम्र में निधन हो गया. वह फेफड़ों के लास्ट स्टेज के कैंसर से पीड़ित थे. एक्टर अपने मिमिक्री शो के लिए भी फेमस थे. माधव की पिछले एक महीने से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. उनके परिवार द्वारा उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें फेफड़ों के कैंसर का पता चला था.

कार्तिक आर्यन के नाना का निधन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के नाना का निधन हो गया है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने अपने नाना के साथ अपने बचपन की तसवीर शेयर की है. कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘उम्मीद है कि आपके जैसा स्वैग मैं कभी हासिल कर पाउंगा. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. नानू.’ कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स अपना दुख प्रकट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने बढ़ाया वजन

अक्षय कुमार ने अपने पूरे करियर में अपनी फिटनेस को मजबूती से मेंटेन किया है. अब आनंद एल राय की रक्षा बंधन के लिए उन्हें वजन बढ‍़ाना पड़ा है. दिलचस्प बात यह है कि सूर्यवंशी में पुलिस वाले के रूप में दुबले दिखने के लिए उन्हें छह किलो वजन कम करना पड़ा था. अक्षय कुमार ने कहा,“मैं एक किरदार के लिए वजन कम करने या वजन बढ़ाने की प्रक्रिया का काफी आनंद लेता हूं क्योंकि मैं इसे स्वस्थ तरीके से करने में सक्षम हूं. मैंने पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया में 5 किलो वजन बढ़ाया है. और इसने मुझे मेरी माँ के हाथ का हलवा खाने का दुर्लभ आनंद भी दिया. क्या आशीर्वाद है!

Bollywood & TV LIVE Updates : कार्तिक आर्यन के नाना का निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दिशा पटानी की बिकिनी फोटो वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपनी लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस तसवीर में दिशा ने ब्राउन कलर की बिकिनी पहनी हुई है और समंदर किनारे रेत पर लेटी हुई नजर आ रही है. दिशा की ये फोटो काफी ग्लैमरस है. फोटो पर फैंस खूब सारे कमेंट्स कर रहे है.

‘तूफान’ का बॉयकॉट करने की उठी मांग

फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘तूफान’ का बॉयकॉट किए जाने की मांग उठ रही है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि फरहान की ये फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है. इस वजह से कुछ लोग इस फिल्म का बॉयकॉट किए जाने की मांग कर रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर #BoycottToofan के हैशटैग से ट्वीट कर रहे हैं.

एवलिन शर्मा बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा मां बनने वाली हैं. एवलिन ने बॉलीवुड टाइम्स से बात करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं तो चांद पर होने जैसा महसूस कर रही हूं. इससे अच्छा मेरे लिए बर्थडे गिफ्ट हो ही नहीं सकता. हम आशा करते हैं कि अपने बेबी को लेकर परिवार और दोस्तों से मिलें.’ बता दें कि 2 महीने पहले सर्जन तुषान भिंडी के साथ शादी की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola