Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : शीशे के सामने खुद को निहारती दिखीं माधुरी दीक्षित, यामी गौतम ने शेयर की ये खास तसवीर

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आलिया भट्ट के एक ट्वीट का मजेदार जवाब दिया. शाहरुख ने ट्वीट कर आलिया को उन्हें साइन करने के लिए कहा. जिसके बाद एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वहीं, सरोज खान की पहली डेथ एनिवर्सिरी पर टी-सीरीज के चेयरमैन और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

विज्ञापन

शीशे के सामने खुद को निहारती दिखीं माधुरी दीक्षित

दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तसवीर शेयर की है जिसमें वो खुद को आइने के सामने निहारती नजर आ रही हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर में उनकी अदा देखने लायक है.

रुबीना दिलाइक का ग्‍लैमरस अवतार

रुबीना दिलाइक ने बिकिनी में अपनी ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर की है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. उनकी ये तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शादी के एक महीने पूरे होने पर यामी गौतम ने शेयर की ये खास तसवीर

यामी गौतम ने आदित्‍य धर के साथ शादी के एक साल पूरे होने पर एक खास तसवीर शेयर की है. यह उनकी शादी की तसवीर है जिसमें यामी बेहद खुश नजर आ रही हैं. शादी की कोई रस्‍म निभाई जा रही है. एक्‍ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

कियारा आडवाणी ने येलो बिकिनी में शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इस तसवीर में वो येलो बिकिनी पहने हुए समंदर किनारे दिख रही है. दरअसल, कियारा की ये फोटो उनके मालदीव वेकेशन्स के दौरान की है. एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर लाइक्स एंड कमेंट्स आ रहे है.

कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यनारायण की कथा का बदला नाम

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म सत्यनारायण की कथा का नाम बदला जा रहा है. इस बारे में डायरेक्टर समीर विद्वांस ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, हमने डिसाइड किया है कि हाल ही में जो हमने अनाउंसमेंट की थी फिल्म सत्यनारायण की कथा की उसका नाम बदल दें ताकि किसी की भावनाओं को आहत ना पहुंचे क्योंकि हमारा ऐसा कोई मकद नहीं है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स और क्रिएटिव टीम ने इस फैस���े का पूरा सपोर्ट किया है. हम जल्द ही आज सभी के लिए फिल्म के नए टाइटल की अनाउंसमेंट करेंगे.’

क्योंकि सास भी कभी बहू थी को हुए 21 साल

टीवी के लोकप्रिय शो में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को 21 साल हो गए है. 21 साल होने पर नेता बनीं स्मृति ईरानी ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर कर वो लिखती है, ‘हमने एक वादा किया था “फिर मिलेंगे”, एक वादा जो हम पूरा नहीं कर सकें. 21 साल पहले एक यात्रा की शुरुआत जिसने कइयों कि जिंदगियां बदल दी. कुछ के लिए खुशी लाया, कुछ को नाराज किया लेकिन उन सभी को प्रभावित किया जिसने भी इसे देखा, जिन्होंने इसके लिए काम किया. यादों के लिए धन्यवाद.‘ बता दें कि इसमें स्मृति ने तुलसी का किरदार निभाया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola