Bollywood & TV LIVE Updates : अक्षय कुमार और नूपुर सेनन का सॉन्ग ‘फिलहाल 2’ का फर्स्ट लुक रिलीज, अनन्या पांडे का डांस वीडियो वायरल
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपनी फिल्म दीवार से जुड़ी एक बात फैंस को बताई थी. अब बिग बी ने साल 1981 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘नसीब’ का एक राज खोला है. वहीं, एक्टर कमाल आर खान और पंजाबी सिंगर मीका सिंह के बीच चल रहे विवाद ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. जिसके बाद यूट्यूब पर केआरके ने एक गाना बनाकर मीका को जवाब दिया था. जिसके बाद यूट्यूब ने उनके चैनल को ब्लॉक कर दिया था. अब केआरके ने अपना नया यूट्यूब चैनल बना लिया है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
अनन्या पांडे का डांस वीडियो वायरल
एक्ट्रेस अनन्या पांडे का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पापा चंकी पांडे के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना चंकी पांडे और गोविंदा की फिल्म ‘आंखे’ का है. उनका डांस फैंस को पसंद आ रहा है.
अक्षय कुमार और नूपुर सेनन फिर आए साथ
बॉलीवुड अक्षय कुमार और नूपुर सेनन दोबारा साथ आये हैं. दोनों जल्द फिलहाल के नए वर्जन फिलहाल 2 मोहब्बत में नजर आयेंगे. इस सॉन्ग का टीजर 30 जून को रिलीज होगा. अक्षय कुमार और नूपुर सेनन की केमिस्ट्री एकबार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है. गाने से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया गया है. इसमें अक्षय कुमार और नुपुर बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.
‘अनुपमा’ का ये वीडियो देखा आपने?
टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो समर यानी पारस कलनावत को परेशान करती दिख रही हैं. ये वीडियो फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. साथ ही दोनों को ऐसे साथ में मस्ती करते देख फैंस काफी खुश हो रहे है.
क्या आप जानते है इस सवाल का जवाब?
‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर ‘रामायण’ के एक सीन की तसवीर पोस्ट कर फैंस से दिलचस्प सवाल पूछा हैं. सुनील लिखते है, ‘क्या आप जानते हैं, ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है?’ जिसके बाद से फैंस कमेंट कर अपना जवाब एक्टर को बता रहे है.
उर्वशी रौतेला का साड़ी लुक वायरल
उर्वशी रौतेला ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तसवीरों में उनका साड़ी लुक फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साड़ी की कीमत 58 लाख बताई जा रही है. बता दें कि ये साड़ी पहनकर वह एक्टर मनोज कुमार की पोती मुस्कान की मेहंदी सेरेमनी में गई हैं.
KRK सलमान के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकेंगे
सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम आदेश पारित किया गया. सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा, ‘प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है.’ साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए