Bollywood & TV LIVE : तापसी पन्नू ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए कंगना रनौत को कहा शुक्रिया तो हैरान रह गए फैंस, ‘पंगा’ एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News: कोरोना का कहर तेजी से देश में बढ़ रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने स्वास्थ्य मंत्रालय से गुजारिश की है कि 25 साल और उससे ऊपर के सभी लोगों को टीका लगवाने की इजाजत दी जाए. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. इसे पढ़कर ऐसा लगता है कि एक्टर अपने बचपन के दिन को याद कर रहे है. वहीं, RRR के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद Covid-19 से संक्रमित हो गए है.
तापसी पन्नू ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए कंगना रनौत को कहा शुक्रिया
तापसी पन्नू और कंगना रनोट के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर तीखी तल्ख देखने को मिली है. हाल ही में तापसी पन्नू को थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फ़िल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था. अब एक फैन ने तापसी का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें वो अवॉर्ड जीतने के बाद शुक्रिया अदा कर रही हैं. एक्ट्रेस कह रही हैं, अपने किरदारों के जरिए नये मानदंड बनाने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया कंगना. अब कंगना ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने जवाब में लिखा- शुक्रिया तापसी. विमल इलाइची फ़िल्मफेयर अवॉर्ड की तुम हकदार हो. तुम्हारे अलावा कोई और इसे डिजर्व नहीं करता. सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की इस बातचीत से हैरान नजर आ रहे हैं.
‘मेजर’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज
26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर जवान दिवंगत संदीप उन्नीकृष्णन के जीवनी पर बनी फिल्म ‘मेजर’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है. जिसमें दिख रही हैं फिल्म में अहम भूमिका निभाती हुई एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला. जो इसमें एक अप्रवासीय भारतीय का किरदार निभा रही हैं, जो उस रात के भयावह हमले में होटल के अंदर आतंकवादियो के गिरफ्त का शिकार होती हैं. फिल्म के पोस्टर में शोभिता के हाव-भाव , सर पर लगी हुई चोट और एक छोटी-सी बच्ची को बचाती हुई इनकी दिलेरी, इस बात को बताती हैं कि मेजर में शोभिता का काफी दमदार किरदार हैं.
राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग लिये सात फेरे
बिग बॉस 14 के चर्चित कंटेंस्टेंट में से एक राहुल वैद्य की शादी का फैंस बसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. उन्होंने शो में ही अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज़ किया था. आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और राहुल और दिशा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर दूल्हा-दुल्हन के लिबास में अपनी और दिशा की एक तसवीर शेयर की है. राहुल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं, वहीं दिशा पिंक कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस कपल को बधाई दे रहे हैं.
लाइट कैमरा और एक्शन पर भी लगेगा लॉक डाउन ..लेकिन अगले वीकेंड अलग हो सकती है तस्वीर
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लगातार फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग बाधित हो रही है.फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी,मिस्टर लेले और राम सेतु की शूटिंग फिलहाल बंद है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. रियलिटी शो डांस दीवाने की शूटिंग भी 10 दिनों तक बंद रखने के बाद हाल ही में शुरू हुई थी. कल महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू मिनी लॉक डाउन का पहला दिन है. ऐसे में सभी के जेहन में ये सवाल था कि क्या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी दो दिनों के लिए थम जाने वाली है. इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी बताते हैं कि इस शनिवार और रविवार को शूटिंग बन्द रहेगी. सरकारी आदेश के खिलाफ तो नहीं जा सकते हैं सोमवार से शुक्रवार भी हम सुबह सात से शाम के सात की शिफ्ट ही कर रहे हैं.लेकिन हां ये ज़रूर कहूंगा कि लॉक डाउन कोई हल नहीं है. काम भी ज़रूरी है.कोई बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा. सरकार से बातचीत जारी है कल परसों तो नहीं लेकिन सोमवार को कुछ नया स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर आ सकता है. जिससे हमें आनेवाले मिनी लॉक डाउन में काम की अनुमति मिल सकें. इस बात को बताते हुए बी एन तिवारी इस बात की भी जानकारी देते हैं कि कोरोना संक्रमण के जो मौजूदा हालात हैं. उससे स्थिति जल्द सामान्य नहीं होने वाली है इसलिए जो भी बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज के निर्माता हैं उन्होंने तय किया है कि वे अपनी शूटिंग सेट पर ही क्रू को रहने का इंतज़ाम करेंगे ताकि वो लोग बाहरी लोगों से संक्रमित होने से बचें रहें और शूटिंग भी जारी रह सकें.
Anupama की ‘राखी दवे’ कोरोना पॉजिटिव
‘अनुपमा’ शो में तसनीम शेख राखी दवे का किरदार निभाती हैं. हाल ही में शो के कई किरदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब इस लिस्ट में तसनीम का भी नाम जुड़ गया. उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए