Live Updates

Bollywood & TV Updates : मल्लिका दुआ कोरोना पॉजिटिव, ‘इंडियन आइडल 12’ के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन ग्रेजुएट हो गए हैं. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की. वीडियो में माधुरी ने लिखा ‘राम और मेरे लिए एक गर्व वाला क्षण है. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में एनसीबी ने एक्टर के खास दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. अब एनसीबी ने दो अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

मल्लिका दुआ कोरोना पॉजिटिव

फेमस एक्ट्रेस, कॉमेडियन और एक्टिविस्ट मल्लिका दुआ कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्हें कुछ दिन पहले ही भर्ती कराया गया था क्योंकि उनका बुखार लगातार बढ़ रहा था. वो खुद को शोबिज की दुनिया और सोशल मीडिया दोनों से अलग रख रही थीं और हाल ही में, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी अपलोड की है. उन्होंने अपनी मौजूदा और अपने पेरेंट्स की सिचुएशन के बारे में मेंशन किया है.

‘इंडियन आइडल 12’ के टॉप 2 कंटेस्टेंट का खुलासा

सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, इस बीच शो के दो टॉप कंटेस्टेंट का खुलासा भी हो गया है. पवनदीप राजन और सवई भट्ट शो के दो टॉप 2 कंटेस्टेंट हैं. वहीं अरुणिता कांजीलाल को बड़ा झटका लगा है. बीते 2 हफ्ते से अरुणिता कांजीलाल ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद थी कि वो टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में जरूर शामिल होंगी.

रैपर बादशाह संग जल्द पर्दे पर दिखेगी जैकलीन फर्नांडीज

रैपर बादशाह, जैकलीन फर्नांडीज और आस्था गिल की सफल तिकड़ी लौट आई है. वो अपने नये डांस नंबर पानी पानी के साथ स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं. गीत को बादशाह ने आस्था गिल के साथ लिखा है और गाया है. वीडियो में खूबसूरत जैकलीन फर्नांडीज को दिखाया गया है, जिसे जैसलमेर के विदेशी इलाकों में शूट किया गया है. जैकलीन और बादशाह के बीच की केमिस्ट्री शानदार लग रही है. इस डांस नंबर के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.इंडियन आइडल 12 के टॉप 2 कंटेस्टेंट का खुलासा

प्रणिता सुभाष ने रचाई शादी

COVID-19 में लॉकडाउन प्रतिबंधों के बीच, हंगामा 2 स्टार प्रणिता सुभाष ने हाल ही में एक निजी समारोह में नितिन राजू संग शादी कर ली. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आधिकारिक बयान जारी किया. जहां उन्होंने न केवल खुशखबरी की घोषणा की, बल्कि अपनी शादी की तारीख को अंतिम समय में सूचित नहीं करने के लिए सभी से माफी भी मांगी क्योंकि वे शादी के बारे में कंफर्म नहीं थे.

विद्या बालन की फिल्म शेरनी का टीज़र आउट

हाल ही में विद्या बालन की फिल्म शेरनी का आकर्षक पोस्टर रिलीज़ करने के बाद, आज निर्माताओं ने इसका टीज़र जारी कर दिया हैं. टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि न्यूटन फेम अमित मसूरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा.

कंगना रनौत पहुंची गोल्डन टेंपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी लेटेस्ट तसवीर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं. तसवीरों को शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, आज मैं श्री हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल गई थी. मेरा पालन-पोषण नॉर्थ में हुआ है और मेरे परिवार का हर सदस्य कई बार गोल्डन टेंपल जा चुका है लेकिन मैं पहली बार गई थी. गोल्डन टेंपल की सुंदरता और दिव्यता देखकर दंग रह गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola