Bollywood & TV LIVE Updates : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन में हैं कुश शाह

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : हाल में फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 में दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) को रोते हुए दिखाया गया, जब उनके पिता को स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया. अब बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने इसे लेकर एक पोस्ट लिखा है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर शंकर (Shankar) साउथ की फिल्म अन्नियन का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे थे. लेकिन इसके बारे में जैसे ही निर्माता आस्कर रवीचंद्रन को बता चला, उन्होंने शंकर को एक नोटिस जारी कर दिया है.

विज्ञापन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली को हुआ कोरोना

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश शाह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. खबरों के अनुसार, कुश शाह के अलावा सेट से तीन लोग और कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. फिलहाल सभी होम क्वारंटीन में हैं. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया कि सेट पर पूरी सावधानी बरती जा रही है. अगर सेट कोई भी बीमार होता है तो उसे घर पर आराम करने की सलाह दी जा रही है.

दिव्यांका त्रिपाठी की आंटी का कोरोना से निधन

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की आंटी राखी त्रिपाठी की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निधन हो गया है. कोरोना वायरस दूसरी लहर बड़ी तेजी से भारत में फैल रही है. दिव्यांका त्रिपाठी की मां नीलम त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो गया है, सभी से अनुरोध है घर पर रहें और सुरक्षित रहें.

गीतकार पंडित किरण मिश्र का कोरोना के चलते निधन

कई भक्ति गीतों के लिए मशहूर और चुनिंदा फिल्मी गीत लिखनेवाले पंडित किरण मिश्र (Pandit kiran mishra)का आज कोरोना के संक्रमण के चलते निधन हो गया. वे मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती थे. वे 67 साल के थे. बताया जा रहा है कि उन्हें तीन पहले ही अंधेरी पूर्व स्थित सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि पंडित किरण मिश्र ने 15 दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी.

करीना कपूर खान ने दिखाई अपने छोटे बेटे की तसवीर

बॉलीवुड स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे की तसवीर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. अब करीना ने एक तसवीर पोस्ट कर अपने छोटे बेटे की तसवीर दिखाई हैं. हालांकि इस तसवीर में उनके बेटे के चेहरे के सामने एक इमोजी लगा हुआ है. इस फोटो के वायरल होने के बाद बेबो के चाहने कमेंट कर उन्हें छोटे नवाब की तसवीर दिखाने को कह रहे है.

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया विराट संग ये VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, बीते साल के कुछ खास और अनमोल पल. वीडियो में अनुष्का के साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं. दोनों स्ट्रे डॉग्स के साथ खेलते हुए दिख रहे है. दोनों का ये अनसीन वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अभिषेक की तारीफ में अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म बिग बुल को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. अब महानायक और एक्टर के पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अभिषेक की तारीफ करते हुए लिखा, WHTCTW….. well done buddy. एक पिता का गर्व. जब आपके बेटे को आपके जूते आने लगे तो वो आपका बेटा नहीं रहता बल्कि दोस्त बन जाता है. so well done buddy.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola