ePaper

आसनसोल : जेसीबी से सफाई के बाद आसनसोल के सिद्दिक ब्रिज में डूबे युवक का शव मिला

Updated at : 16 Aug 2023 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल : जेसीबी से सफाई के बाद आसनसोल के सिद्दिक ब्रिज में डूबे युवक का शव मिला

एनजीओ, पीस इंडिया एनजीओ ने गारुई नदी की अविलंब सफाई को लेकर निगम के डिप्टी मेयर और चेयरमैन मुलाकात कर चर्चा की. एनजीओ की ओर से बताया गया कि गारुई नदी साफ-सफाई को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की जायेगी

विज्ञापन

आसनसोल, राम कुमार : आसनसोल के रेलपार इलाके में सिद्दिक ब्रिज के पास एक युवक नहाने के दौरान गारूई नदी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की तरफ से युवक की तलाश शुरु कर दी गई. लगभग 20 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला जा सका है. शव की तलाश युद्ध कालीन तत्परता से की जा रही थी. युवक के परिवार के साथ-साथ इलाके के लोग भी दहशत का माहौल बना हुआ हैं. नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीन से नदी की सफाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक का शव अगर जलकुम्भी के पौधे में लिपटा हुआ था. फिलहाल शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है. एनजीओ, पीस इंडिया एनजीओ ने गारुई नदी की अविलंब सफाई को लेकर निगम के डिप्टी मेयर और चेयरमैन मुलाकात कर चर्चा की. एनजीओ की ओर से बताया गया कि गारुई नदी साफ-सफाई को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की जायेगी. गारुई नदी की समस्याओं को लेकर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और उप मेयर अभिजीत घटक से एनजीओ, पीस इंडिया के संस्थापक और चैयरमैन फिरोज खान और अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मिले. गारुई नदी को अविलंब साफ-सफाई के संबंध में चर्चा हुई. फिरोज खान ने बताया कि कई बार लगातार रेलपार के लोगों को इसकी समस्याओं से भुगतना पड़ता है. नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के साथ उन्होंने मुलाकात की.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola